जीभ की बजाय डॉक्टर ने किया प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन, परिजन बोले- खतना कर बच्चे को मुस्लिम बना दिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बरेली. यूपी में डॉक्टर की लापरवाही का जानेलवा मामला सामने आया है. अस्पताल के डॉक्टर ने गलत ऑपरेशन कर दिया. डॉक्टर ने इस कदर लापरवाही की जिससे ढाई साल के बच्चे की जीभ के तुतने (टंग टाई-चिपकी हुई जीभ) का ऑपरेशन करने की जगह बच्चे के प्राइवेट पार्ट का (खतना) ऑपरेशन कर दिया. जब परिवार के लोगों को इसका पता चला तो हंगामा मच गया. घटना की सूचना पर हिंदू संगठन के नेता अस्पताल में पहुंच गए. परिवार के लोगों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है लेकिन लोग डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आरोप है कि डॉक्टर ने जान बूझकर बच्चे का खतना किया और उसे हिंदू से मुसलमान बना दिया.

घटना बरेली जिला की है. दरअसल थाना बारादरी के संजय नगर निवासी हरिमोहन यादव का ढाई साल का बेटा सम्राट बोल नहीं पाता था. किसी ने उनसे कहा कि बेटे की जीभ का ऑपरेशन (तुतना) करा दें तो सही हो जाएगा. उन्होंने डेलापीर स्थित एक निजी अस्पताल में उसे ऑपरेशन के लिए भर्ती करा दिया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में दूसरे समुदाय के डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने उनके बेटे का तुतने का ऑपरेशन करने के बदले खतना कर दिया. जब उन्हें पता चला तो वह हैरान हो गए. तुरंत ही घटना की सूचना आग की तरह फैल गई. घटना की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के नेता मौके पर पहुंच गए.

हरिमोहन का आरोप है कि डॉक्टर ने यह कृत्य जानकर किया है. अस्पताल वाले उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं लेकिन वो आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिससे आगे जाकर इस तरह से डॉक्टर अन्य किसी के साथ ऐसी घटना को न कर सके. इस मामले में बच्चे के परिजन हरिमोहन यादव का कहना है बच्चे का ऑपरेशन कर डॉक्टर ने उसे हिंदू से मुसलमान बना दिया. डॉक्टर के मन में बच्चे को हिंदू से मुसलमान बनाना था, इसीलिए नाम पूछा गया.

हिन्दू जागरण मंच के लोगों ने इस घटना के बाद जमकर हंगामा किया है. उनका कहना है कि हिंदू समाज के बच्चे की सुन्नत कर दी गई है. ऑपरेशन जीभ का करना था लेकिन प्राइवेट पार्ट का कर दिया. डॉक्टर कानून के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं लेकिन बचाने का प्रयास किया जा रहा है. समझौते के लिए लेन-देन की बात भी की जा रही है मगर ऐसा होने वाला नहीं है.

इस मामले में सिटी राहुल भाटी का कहना है कि थाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित डॉ0 एम खान हॉस्पिटल में परिजन अपने ढाई वर्षीय बच्चे के जीभ के आपरेशन के लिए उपस्थित हुए थे. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने जीभ के आपरेशन की बजाय ढाई वर्षीय बच्चे का खतना कर दिया है. इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है. प्रार्थना पत्र की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले में आरोपी डॉ मोहम्मद जावेद खान से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखा रखते हुए कहा कि मरीज के परिजन जीभ का ऑपरेशन नहीं कराने आये थे. वो जो समस्या है उसी का ही मैंने ऑरेशन किया गया है. मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है.

Tags: Bareilly news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें