
हाइलाइट्स
फटे दूध को फेकें नहीं, इसमें नींबू डालें और पनीर बनाएं.
घर पर तैयार ये ताजा पनीर हेल्दी और टेस्टी होता है.
How To Make Paneer From Milk At Home: कई बार गलत तरीके से स्टोर करने की वजह से दूध खराब हो जाता है और फटने लगता है. गर्मी के मौसम में ये समस्या काफी देखने को मिलती है. ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि इस दूध का क्या किया जाए. हालांकि अगर आप फटे दूध का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है कि आप इससे ताजा पनीर बना लें. यही नहीं, पनीर निकालने के बाद जो पानी बचता है आप उसका इस्तेमाल भी कुकिंग या अन्य चीजों के लिए कर सकते हैं. तो आइए हम बताते हैं कि आप फटे या खराब हो चुके दूध की मदद से ताजा और स्वादिष्ट पनीर किस तरह निकाल सकते हैं.
नींबू का इस्तेमाल- अगर आप दूध को उबाल रहे हैं और ये फट रहा है तो इसमें तुरंत नींबू का रस मिलाएं. इसके लिए आप पहले गैस की आंच को कम कर लें. फिर एक कटोरी में एक या दो नींबू निचोड़ लें और हल्का पानी मिला लें. अब आप इसे गैस पर रखे दूध में धीरे धीरे डालते जाएं और चम्मच से हिलाते रहें. ऐसा करने से दूध बहुत ही अच्छी तरह से फट जाएगा. अब आप दूध को छन्नी से छान लें और मलमल के कपड़े में इस छेने को बांधकर किसी भारी चीज से दबाकर छोड़ दें. आपका पनीर तैयार है.
सिरका का इस्तेमाल- अगर आपके घर में नींबू नहीं है तो आप सिरके की मदद से भी दूध से पनीर निकाल सकते हैं. सबसे पहले दूध को अच्छी तरह गर्म करें. अब जब ये गर्म हो जाए तो एक कटोरी में एक से दो ढक्कन सफेद सिरका डालें और उसमें पानी मिला लें. अब दूध को हिलाते हुए उसमें ये पानी मिला लें. दूध अच्छी तरह से फट जाएगा और पनीर एक तरफ आ जाएगा. अब आप छन्नी से इसे छान लें. अगर आपको सिरका की खुशबू पसंद नहीं तो आप पनीर को धोकर छानें. फिर कपड़े में बांधकर टांग दें. पनीर तैयार है.
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में जल्दी खट्टा हो जाता है दही, स्टोर करते वक्त 5 जरूरी बातों का रखें ध्यान, हफ्तेभर तक रहेगा फ्रेश
पनीर का पानी- अगर आपका दूध अक्सर फटता रहता है तो आप इसके पानी को एक बोतल में रखकर फ्रिज में स्टोर कर लें. अब जब भी लगे कि दूध फट रहा है या खराब हो रहा है तो दूध को गर्म करें और इसमें पनीर के पानी को अच्छी तरह से डालें और मिला लें. धीरे धीरे दूध से पानी अलग और छेना अलग हो जाएगा. इसे आप पनीर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में दूध के फटने से हो गए हैं परेशान, अपनाएं दादी नानी के नुस्खे, फ्रिज की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 09:12 IST






