International Olympic Day: यहां खेलों के प्रति जागरूता लाने के लिए बच्चों ने निकाली स्केटिंग रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए बच्चे

 पुनीत माथुर/ जोधपुर. आज अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जा रहा है. इसके तहत विभिन्न आयोजन कर ओलंपिक खेलों के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता लाने और शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल कितने आवश्यक है यह संदेश दिया जा रहा है. इस कड़ी में जोधपुर में भी बच्चों ने स्केटिंग रैली के जरिए संदेश दिया.

जोधपुर में ओलंपिक दिवस पर स्केटिंग रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में बच्चों द्वारा स्केटिंग पहनकर रैली में भाग लिया. इस रैली में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. यह रैली महावीर उद्यान से शुरू होकर नई सड़क जाकर समाप्त हुई. इस रैली में बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे शामिल हुए और सडक की एक तरफ की स्केटिंग करते हुए ओलंपिक दिवस के बारे में लोगों को संदेश देते हुए निकले. ताकि अधिक से अधिक लोगों को ओलंपिक दिवस के बारे में पता चले स्वास्थ्य को लेकर खेलकूद जैसी गतिविधियां कितनी आवश्यक है यह मैसेज आम व्यक्ति तक पहुंचे यही उनका उद्देश्य था.

दरअसल 23 जून 1894 को पहली ओलंपिक समिति की बैठक हुई और फिर इस दिन को ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. खेल के द्वारा और खेल के माध्यम से इसी उद्देश्य से यह रैली का आयोजन किया गया है. इस रैली में बच्चों के साथ साथ बड़े भी साथ चल रहे थे और बच्चे लोगों को संदेश दे रहे थे कि खेल समाज में बहुत जरूरी है और खेल खेलने से मानव स्वस्थ और स्वच्छ रहता है इसलिए हर किसी को खेल खेलना चाहिए.

.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 15:23 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More