नई दिल्ली : बॉलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में होती हैं. उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इन फिल्म स्टार्स को पूरी तर फॉलो करते हैं, उन्हीं की तरह ड्रेसअप रहते हैं. कुछ तो बिल्कुल इन सितारों की तरह ही नजर आते हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान हो जाए कि ये वहीं हैं. आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बता रहे जो दीपिका पादुकोण से काफी मिलती है. नेटिजेंस को वह एक्ट्रेस की जुड़वां बहन लग रही हैं.
सामने आए इस तस्वीर को देखकर किसी का भी सिर चकरा जाए. सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के ढेरों हमशक्लों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. लेकिन आज हम आपको दीपिका की इस हमशक्ल की एक झलक दिखाने वाले हैं. तस्वीर में दिख रही इस लड़की का नाम रिजुता घोष देब है, जो सच में दीपिका पादुकोण की तरह नजर आती है. रिजुता का चेहरा दीपिका से काफी मिलता-जुलता है. सोशल मीडिया पर रिजुता की ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिसे देख कोई भी कुछ पल के कंफ्यूज हो जाए कि ये सच में दीपिका है या उनकी कोई हमशक्ल.
दीपिका की हमशक्ल देख फैंस के उड़े होश
दीपिका की इस हमशक्ल का नाम रिजुता है जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. रिजुता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में खुद को एक डिजिटल क्रिएटर बताया है. रिजुता की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें हूबहू दीपिका बता रहे हैं. रिजुता की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप तो दीपिका की कार्बन कॉपी हो. दूसरे ने लिखा, पता लगाओ दया ये दीपिका ही है या कोई और. एक अन्यू यूजर ने लिखा, गहराइयां वाली दीपिका का लुक. आपकी आंखें तो बिल्कुल दीपिका की तरह हैं.
(फोटो साभार: Instagram@thelushvoguette)
दीपिका ने नहीं किया कोई रिएक्ट
फैंस दीपिका की इस हमशक्ल को भी काफी पंसद करते हैं. उनकी पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं. अभी तक रिजुता की तस्वीरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिसे सोशल मीडिया पर उनके फैन पेजों ने भी शेयर किया गया था. दीपिका की इस हमशक्ल को देखकर कई फैंस तो ये अंदाजा भी लगा रहे हैं कि इस पोस्ट को देखने के बाद तो खुद रणवीर सिंह भी कंफ्यूज हो जाएंगे.
बता दें कि दीपिका ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ नजर आई थी. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म की अपार सफलता के बाद एक्ट्रेस दोबारा किसी फिल्म में अब तक नजर नहीं आई हैं. बात अगर दीपिका की आने वाली फिल्मों की करें तो जल्द एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ में भी नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ का भी हिस्सा हैं.
.
Tags: Bollywood news, Deepika padukone, Ranveer Singh
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 16:09 IST






