
हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 16 दौलताबाद गांव में बने साईं मंदिर की मान्यता है कि उनके दर पर जो पहुंच जाए वह कभी भी खाली हाथ नहीं वापस लौटता है.
कहते हैं कि साईं बाबा के दर पर आप जैसी श्रद्धा लेकर पहुंचेंगे उसी श्रद्धा से साईं बाबा आपकी फरियाद सुनेंगे मान्यता है कि फरीदाबाद के दौलताबाद गांव में बने शिरडी साईं मंदिर को 30 साल का समय बीत चुका है और लगातार लोग अपनी फरियाद लेकर साईं के दर पर पहुंचते हैं. लोगों का मानना है कि उनकी जैसी भी समस्या होती है साईं बाबा उनकी समस्या को पूरा कर देते हैं और इसी श्रद्धा के चलते हैं हर गुरुवार के दिन साईं के दर पर हाजिरी लगाने पहुंचते हैं.
यहां आने वाले लोगों का कहना है कि हमने अब तक साईं बाबा से जो भी मांगा है वो हमें मिला है. श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा की दया से हमारा हर काम बन जाता है और हम हर बाबा से मांगने नहीं आते हैं. हमारा बाबा से ऐसा नाता हो गया है कि हमारा दिन उनके दर्शन के बिना पूरे नहीं होते हैं.
वहीं मंदिर प्रशासन भी भक्तों के लिए लंगर का प्रबंध करती है ताकि उन्हें बाबा का प्रसाद मिल सके. जैसे जैसे बाबा के भक्तों की भीड़ बढ़ रही है मंदिर प्रशासन भी सुचारू रूप से इसे चलाने के लिए व्यवस्था कर रहा है.
.
Tags: Faridabad News, Temple
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 13:23 IST






