JEE Advanced के टॉपर का चौंकाने वाला फैसला, IIT में नहीं, इस संस्‍थान में लिया एडमिशन

JEE Advanced, Best College for Engineering: बीटेक के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, IIT, हमारे देश में सबसे बेहतरीन संस्थान माना जाता है. इसमें एडमिशन लेने के लिए बड़ी संख्या में छात्र जेईई परीक्षा की तैयारी करते हैं. लेकिन क्या आफ जानते हैं कि जेईई एडवांस्ड के टॉपर ने ही आईआईटी में एडमिशन नहीं लिया था. यह मामला पिछले साल का है, जब वर्ष 2022 में जेईई एडवांस्ड के टॉपर आरके शिशिर ने बीटेक के लिए आईआईटी नहीं बल्कि कोई और ही कॉलेज चुना था. उनके इस फैसले से लोग चौंक भी गए थे.

बता दें कि शिशिर ने जेईई एडवांस में टॉप करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, IISc में एडमिशन लिया था. यहां से उन्होंने बीटेक इन मैथ्स एंड कम्प्यूटिंग का विकल्प चुना था. गौरतलब है कि आईआईएससी भी हमारे देश का टॉप का संस्थान है. वर्ष 2023 की एनआईआरएफ रैंकिंग में ओवरऑल कैटिगरी में IIT मद्रास के बाद इसे दूसरा स्थान दिया गया है. वहीं विश्वविद्यालयों की लिस्ट में यह पूरे देश में टॉप पर है.

शिशिर ने इसलिए चुना आईआईएससी
टॉपर आरके शिशिर ने आईआईटी की जगह आईआईएससी चुनने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि वह रिसर्च में करियर बनाना चाहते थे. उनके अनुसार आईआईटी का बीटेक कोर्स जॉब ओरियेंटेड होता है, जबकि वह रिसर्च ओरिएंटेड कोर्स में जाना चाहते थे. वे आगे चलकर विदेशी विश्वविद्यालय से PG करना चाहते थे. इस वजह से आईआईएससी उनके लिए बेहतर विकल्प था.

ये भी पढ़ें-
10th Pass Government Jobs: 10वीं के बाद केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों में कैसे पा सकते हैं नौकरी ? ये है आसान तरीका
बिहार के मध्यमवर्गीय परिवार के अशरफ ने पढ़ाई छोड़ी, फिर खड़ी की 2463 करोड़ की फर्म

Tags: Admission, Education, IIT, JEE Advance

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More