टाइटैनिक देखने गई पनडुब्बी ‘टाइटन’ में हुआ था विस्फोट, US नेवी ने रिकॉर्ड किया तबाही का वह पल


हाइलाइट्स

टाइटैनिक दिखाने वाली पनडुब्बी में विस्फोट को अमेरिकी नौसेना ने किया रिकॉर्ड.
पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए तैनात किए गए उपकरणों ने धमाके की आवाज को पकड़ा.
जब टाइटन सबमर्सिबल का संचार टूटा था, तो उस इलाके में एक विस्फोट की आवाज का पता चला.

वाशिंगटन. टाइटैनिक (Titanic) के मलबे को दिखाने के लिए गहरे समुद्र में उतरी टाइटन पनडुब्बी (Titan submersible) में जिस क्षण विस्फोट हुआ, उसी समय अमेरिकी नौसेना (US Navy) को उसकी सूचना मिल गई. अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ (Wall Street Journal) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि समुद्र में पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए तैनात किए गए आवाज को पकड़ने वाले अत्याधुनिक उपकरणों ने धमाके की आवाज को रिकॉर्ड कर लिया. अमेरिकी नौसेना ने टाइटैनिक के मलबे की यात्रा के दौरान अटलांटिक महासागर में गायब होने के तुरंत बाद पानी के नीचे ध्वनि निगरानी उपकरणों पर टाइटन पनडुब्बी के संभावित विस्फोट का पता लगा लिया था.

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए डिजाइन किए गए एक सीक्रेट साउंड मॉनिटरिंग सिस्टम (Secret Sound Monitoring System) से रविवार को टाइटन के लापता होने के तुरंत बाद विस्फोट को रिकॉर्ड किया गया था. अधिकारी ने बताया कि ‘अमेरिकी नौसेना ने ध्वनि डेटा का विश्लेषण किया. इससे जहां टाइटन पनडुब्बी काम कर रही था और जब उसका संचार टूटा था, तो उसके आसपास के इलाके में एक विस्फोट या विस्फोट जैसी एक आवाज का पता चला.’

टाइटैनिक दिखाने गई पनडुब्बी का मलबा समुद्र तल पर मिला, कोई जिंदा नहीं बचा, सभी 5 लोगों की मौत

गौरतलब है कि गुरुवार को अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कहा कि उसे टाइटैनिक के मलबे के पास ही टाइटन पनडुब्बी का मलबा मिला है, जो समुद्र के 3,800 मीटर (12,400 फीट) नीचे मौजूद है. इस घोषणा के साथ ही पिछले चार दिनों से कई देशों की मदद से चलाया जा रहा खोज और बचाव अभियान खत्म हो गया. अधिकारियों ने रिपोर्टरों से कहा कि जांच से पता चला है कि समुद्र तल पर पाया गया मलबा पनडुब्बी के दबाव कक्ष में हुए विस्फोट के मुताबिक ही था. इस पनडुब्बी टाइटन को संचालित करने वाली कंपनी ओशनगेट एक्सपीडिशन (OceanGate Expeditions) के मुताबिक उसमें सवार सभी पांच यात्रियों को मृत मान लिया गया है.

Tags: America, America News, World news, World news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More