इस साड़ी को धोना मना है…नहीं मानें तो हो सकता है नुकसान, जानें क्यों है इतनी खास


अनुज गौतम/सागर. साड़ियां तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन सागर में राजस्थान उत्सव प्रदर्शनी में आई “बनारसी कतान सिल्क साड़ी” लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस साड़ी की एक नहीं कई खूबियां हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इस खास साड़ी की कीमत 20 हजार से 50 हजार तक है. इसकी खासियत यह है कि इस साड़ी को आप धो नहीं सकते हैं, ना ही ड्राई क्लीन किया जा सकता है. चाहे कितनी ही बार इसका इस्तेमाल क्यों ना कर ले.

अगर आपने गलती से इसे धो दिया तो आप के हजारों रुपए पर पानी फिर सकता है. धोने की वजह से इसमें जो करी की कारीगरी होती है वह गड़बड़ हो जाती है. इसका रंग भी उतर जाता है. इसे आप लंबा चलाना चाहते हैं और साड़ी की चमक बरकरार रहे इसके लिए पॉलिश कराया जाता है. दूसरी बात इस साड़ी को आप कितना भी पहन ले यह कभी खराब नहीं होगी. कई साल तक इस्तेमाल करने के बाद अगर आप इसको रिटर्न करना चाहते हैं तो दुकानदार ठीक-ठाक कीमत में उसे वापस ले लेगा.

ठंडी रहती है ये साड़ी

काशी विश्वनाथ से सागर आए बिलाल मोहम्मद अंसारी बताते हैं कि उनके घर पर हैंडलूम से साड़ियों को बनाने का काम किया जाता है, जिसमें अलग-अलग वैरायटी की साड़ी तैयार की जाती है. उसी में यह साड़ी बनाई जाती है. एक व्यक्ति 5 दिन में इस साड़ी को तैयार कर पाता है. इसका वजन 3 किलो से अधिक होता है. इस साड़ी को जलाने पर 300 ग्राम तक चांदी निकल आती है. क्योंकि इसमें चांदी की करी लगी होती है. यह साड़ी हमेशा ठंडी होती है. गर्मियों में अच्छा एहसास होता है.

28 जून तक लगी रहेगी प्रदर्शनी 

सागर के सिविल लाइन चौराहे के पास स्थित दीपक होटल में राजस्थान उत्सव हैंडलूम और हथकरघा से बना सामान दूसरे प्रदेशों से आया हुआ है. इसमें सिल्क साड़ी, टिशू सिल्क, मोनिका सिल्क, जैसी कई वैरायटी उपलब्ध हैं. अभी यह प्रदर्शनी 28 जून तक लगी रहेगी.

Tags: Latest hindi news, Local18, Mp news, Sagar news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More