Barabanki News: नाबालिग से रेप की कोशिश और आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

नाबालिग किशोरी के साथ रेप की कोशिश और आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पैर में लगी गोली
गुरुवार देर रात आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और क्रॉस फायरिंग में आरोपी सोनू के पैर में गोली लगी

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में नाबालिग किशोरी के साथ रेप की कोशिश और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. गुरुवार देर रात आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और क्रॉस फायरिंग में आरोपी सोनू के पैर में गोली लगी. बता दें कि आरोपी ने गांव की एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ रेप की कोशिश की थी. घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी. लेकिन पुलिस ने पीड़िता और आरोपी का सुलह-समझौता करवा दिया था. घटना के बाद कार्रवाई नहीं होने से आहत 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद पुलिस की काफी-किरकिरी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपी सोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया.

बता दें कि पूरा मामला हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है, इस गांव में आरोपी ने एक 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ रेप की कोशिश की थी. साथ ही आरोपी ने कई आपत्तिजनक वीडियो से किशोरी को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. रेप की कोशिश के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन पुलिस ने पीड़िता का आरोपी से सुलह-समझौता करवा दिया.

सुलह-समझौता होने के बाद गांव में आरोपी के परिजन खुलेआम कह रहे थे कि चाहे जितना पैसा लग जाए कार्रवाई नहीं होने देंगे. घटना के बाद कार्रवाई नहीं होने और आरोपी के परिजनों की धमकी से आहत 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी सोनू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है.

Tags: Barabanki News, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें