सिर्फ 1 चीज से घर के फर्श को बनाएं साफ-सुथरा, हफ्तेभर के लिए सफाई से मिल जाएगी छुट्टी, सिंपल है तरीका


हाइलाइट्स

रीठा में नेचुरल क्‍लीनिंग एजेंट होते हैं जो नेचुरल तरीके से चीजों को साफ कर सकता है.
रीठा की मदद से आप घर पर डीआईवाई लिक्विड क्‍लीनर बनाकर इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

How To Use Reetha To Clean Floor: घर की सफाई में सबसे मुश्किल काम होता है फर्श को साफ सुथरा रखना. कई बार फर्श इतने गंदे हो जाते हैं कि इन्‍हें नॉर्मल क्‍लीनर से साफ करना मुश्किल लगता है. यही नहीं, कई बार तो ये दाग ब्‍लीच आ‍दि कैमिकल्‍स से भी आसानी से नहीं जाते और इन्‍हें क्‍लीन करने के लिए काफी मेहनत भी लगती है. अगर आप फर्श को नेचुरल चीजों से क्‍लीन करना चाहते हैं और ब्‍लीच आदि के इस्‍तेमाल से बचते हैं तो एक चीज है जिसकी मदद से आप गहरे से गहरे दाग को आसानी से क्‍लीन कर सकते हैं. जी हां, ये चीज है रीठा. रीठा को सोप नट भी कहा जाता है. दरअसल इसमें क्‍लीनिंग एजेंट होते हैं जो चीजों को साफ करने में काफी मदद करता है. तो आइए जानते हैं कि आप रीठा का इस्‍तेमाल फ्लोर को क्‍लीन करने के लिए किस तरह कर सकते हैं.

रीठा का इस तरह करें इस्‍तेमाल
-सबसे पहले दो से तीन मुट्ठी रीठा लें और उसे रात भर पानी में भिगोकर रख दें.
-सुबह इसे प्रेशर कुकर में डालें और 4 से 5 सीटी लगाकर गैस बंद कर दें.
-जब सीटी निकल जाए तो इस पानी से रीठा को अलग निकाल लें और ठंडा होने लें.


-जब रीठा अच्‍छी तरह से ठंडी हो जाए तो इसके बीज निकाल लें और इसे हाथों से अच्‍छी तरह से मसल लें.
-अब इसे मिक्‍सी ग्राइंडर में डालें और पानी के साथ मिलाकर अच्‍छी तरह से फेट लें. अब इसे छानकर एक बोतल में रख लें.

ये भी पढ़ें: काली और चिकनी हो गई है कड़ाही, 5 तरीकों से करें क्लीन, चुटकियों में चमक जाएगी नए जैसी

-आप चाहें तो अब आप एक कटोरी में एक कप ये मिक्‍सचर लें और इसमें दो तीन चम्‍मच ग्लिसरीन मिला दें. ग्लिसरीन इस लिक्विड को सॉफ्ट बनाएगा जिससे हाथ खराब नहीं होंगे.
-अब आप इसमें आधा कप विनेगर मिलाएं और साथ में 1 चम्‍मच नमक भी मिलाएं. अब आप इसे फ्लोर साफ करने के लिए क्‍लीनर की तरह इस्‍तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: ग्रेवी वाली सब्जी में तेल ज्यादा हो जाए तो फॉलो करें ये टिप्स, एक्स्ट्रा ऑयल होगा बैलेंस

कैसे करें साफ
जब भी आपको सफाई करनी हो तो आप इस लिक्विड क्‍लीनर से एक कप सॉल्‍यूशन निकालें और आधे बाल्‍टी पानी में मिलाएं. मिलाकर आप इससे फर्श को हाथ या पोछा की मदद से पोछ लें. इससे आप फर्नीचर, कांच की खि‍ड़कियां आदि भी पोछकर साफ सुथरा रख सकते हैं.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Cleaning, Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More