Street Food : 73 साल पुरानी दुकान की मशहूर है करारी खस्ता-नमकीन, स्वाद के दम पर दीवानगी आज भी कायम


हिना आजमी/देहरादून. कई फूड लवर अक्सर क्रंची नमकीन खाना पसंद करते हैं, तो ऐसे लोगों के लिए राजधानी देहरादून के झंडा बाजार में रमेश चंद्र जैन नमकीन वाले की दुकान है, जहां मठरी, शक्कर पारे, खस्ता और गुड़ की सेल समेत नमकीनों की कई वैरायटी आपको मिल जाएगी.

यहां आप कई तरह की मिठाई और बिस्किट का भी स्वाद ले सकते हैं. दुकान मालिक रमेश चंद्र बताते हैं कि वैसे तो वह मुजफ्फरनगर के मूल निवासी हैं, लेकिन उनके पूर्वज देहरादून के झण्डा मोहल्ला में आकर बस गए और डेयरी का काम करने लगे.

1950 में शुरू हुई थी नमकीन की दुकान
उन्होंने आगे बताया कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के विभाजन के बाद उनके बड़े भाई प्रेम चंद्र ने साल 1950 में नमकीन की दुकान की शुरुआत की और नमकीन बनाकर बेचना शुरू किया. उनकी नमकीन का स्वाद लोगों के दिलों में उतर गया. तब से लेकर अब तक उनकी दुकान से नमकीन, मठरी, खस्ता खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

बिस्किट भी है मशहूर
दुकानदार रमेश चंद्र बताते हैं कि उनकी दुकान पर रोजाना ताजी नमकीन और कई सारी चीजें मिलती हैं क्योंकि ये रोजाना बनती हैं. यहां आपको बेजोड़ मीठे और नमकीन का स्वाद मिल जाएगा. यहां से नमकीन खाने वाले लोग इस दुकान को नमकीन-बिस्किट का खजाना मानते हैं.

उन्होंने कहा कि यहां नमकीन और स्नैक्स पर काम के हिसाब से दाम मिलते हैं यानी काजू, पिस्ता, ड्राई फ्रूट और देसी घी जैसी चीजों से मिलकर अगर कोई स्नैक तैयार किया गया है, तो उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन आमतौर पर बेची जाने वाली नमकीन, सेल, मठरी, शक्करपारे और नमक पारे सही दामों पर मिल जाते हैं. सुबह की चाय की चुस्की के साथ करारी नमकीन के शौकीन यहां से भर भरकर नमकीन ले जाते हैं. वह बताते हैं कि त्योहारों पर बिक्री काफी बढ़ जाती है.

Tags: Dehradun news, Local18, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More