
दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इन दिनों जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को वन्य जीवों का अद्भुत नजारा देखकर रोमांच हो रहा है. यहां पर वन्यप्राणियों की संख्या मे बढ़ोतरी हुई है. इस कारण यहां पर जंगल सफारी पर अपने परिवार के साथ आने वाले पर्यटकों को सतपुड़ा के घने जंगलों में सुंदर नजारे देखने को मिल रहे हैं.
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने हाल ही में जंगल के राजा के रोमांचित करने वाले वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर जारी किए हैं. जिसे देखकर लोग रोमांचित हो रहे हैं. इन दोनों ही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जंगल का राजा टाइगर घने जंगलों में बनी सड़क पर बैठकर आराम करते और सुस्ताते दिखाई दे रहा है, तो वहीं वीडियो में दूसरा टाइगर एक पेड़ पर अठखेलियां करता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग रोमांचित हो रहे हैं.
बढ़ रहे पर्यटक
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रबंधक एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि क्षेत्र में वन्य प्राणियों की संख्या में इजाफा हो रहा है. वहीं एसटीआर में सैलानियों की संख्या भी बढ़ रही है. जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को वन्य जीवों की रोमांचित करने वाली गतिविधियां भी लाइव देखने को मिल रही हैं. हाल ही में 2 बाघों की अठखेलियां भी दिखी हैं. इनमें एक सड़क पर आराम फरमाते तो दूसरा पेड़ के तने पर अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रहा है. सैलानियों को बाघ कभी तालाब के पास तो कभी सड़क के आसपास नजर आ रहे हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 23:19 IST






