जबलपुर की यह लस्सी गर्मी में पहुंचा रही कलेजे को ठंडक, रूह अफ़ज़ा और मैंगो फ्लेवर में भी है उपलब्ध, जानें क्या है कीमत

अनुराग शुक्ला/जबलपुर. कहने को तो मानसून अगले कुछ दिनों में आने को है, लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर में लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं. यहां पर अभी भी इतनी चिलचिलाती धूप का आलम है जैसे मई की चिपचिपी गर्मी हो, तो इस मौसम में लोगों को चहिए कुछ ठंडा, तो उसके लिए भी विकल्प मौजूद हैं. यहां की सुप्रसिद्ध साईं लस्सी लोगों के कलेजे को ठंडक दे रही है.

कई वेरायटी में उपलब्ध है यह लस्सी
कड़ाके की धूप औऱ इस भीषण गर्मी में जबलपुर की प्रसिद्ध साईं लस्सी यहां की जनता को काफी राहत पहुंचा रही है., गोहलपुर में स्थित साईं लस्सी जबलपुर के लोगों के बीच बड़ी प्रसिद्ध है, दोपहर होते ही यहां पर लस्सी पीने वालों की लाइन लग जाती है. साईं लस्सी शॉप के मालिक बताते हैं कि लस्सी के अलावा भी उनके पास मैंगो शेक बादाम शेक स्ट्रौबरी शेक जैसी कई वैरायटी है परंतु सबसे ज्यादा लोगों को रेगुलरलस्सी ही पसंद आती है क्योंकि गर्मी में लस्सी की बात ही अलग है.

वैसे साईं लस्सी शॉप पर लस्सी की भी विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है जैसे मैंगो लस्सी, रूह आफज़ा लस्सी, बनाना लस्सी इत्यादि. दाम भी बेहद कम हैं. जबलपुर के आमजन शाम को जब अपने-अपने काम से घर वापस लौटते हैं तब जबलपुर की इस साईं लस्सी का लुत्फ जरूर उठाते हैं.

मात्र 25 रुपए है इसकी कीमत
खास बात यह है कि लस्सी की इस शॉप में रेट भी बहुत ही कम है मात्र 25 रुपए में एक गिलास भर के ठंडी ठंडी लस्सी पिलाई जाती है, जोकि गर्मी में सभी को राहत पहुंचाती है. यदि आप बादाम शेक के शौकीन है तो मात्र40 रुपए में आपको बहुत ही टेस्टी और ठंडा बदाम शेक मिल जाएगा.

Tags: Food 18, Jabalpur news, Local18, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More