Sagar : जब दोपहर के समय अचानक लोगों को अपनी परछाई दिखनी हो गई बंद, जानिए ऐसा क्यों हुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गौतम/ सागर: बुंदेलखंड के सागर में लोग उस समय अचरज में पड़ गए जब अचानक उनकी परछाई गायब हो गई. कुछ समय तक ऐसा ही रहा फिर वापस इंसानी साया धीरे धीरे दिखाई देने लगा. दरअसल 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होता है. उत्तरी गोलार्ध में जब सूर्य की किरणें लंबवत होती है तो परछाई गायब हो जाती है.सागर में ठीक 12:16 मिनिट पर साए ने लोगों का साथ छोड़ दिया था. जानकार इस समय का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वे सुबह से ही बार बार घड़ी को निहारते नजर आए. जैसे ही 12 बजे तो वह खुली जगहों में पहुंचने लगे थे. हालांकि बादलों की आवाजाही में कहीं-कहीं वह समय निकल भी गया किस समय परछाई साथ छोड़ रही थी.भूगोलवेत्ता प्रो. आर के त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को खगोलीय घटना के चलते धरती के उत्तरी गोलार्ध के 17 देशों में साल का दिन सबसे लंबा 13 घंटे 24 मिनट का और रात सबसे छोटी 10 घंटे 36 मिनट की होगी. दिन लंबा होने से प्रकृति अर्थात वृक्ष भी ज्यादा ऑक्सीजन देंगे.

प्रो. आरके त्रिपाठी के अनुसार इस दौरान पृथ्वी के बीचों-बीच स्थित भूमध्य रेखा के उत्तर में 23 डिग्री 30 अक्षांश पर स्थित विश्व के 17 देशों और भारत के 8 राज्यों सहित मध्यप्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरने वाली कर्क रेखा के ठीक ऊपर सूर्य की किरणें सीधी पड़ेंगी. इस कारण उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि सबसे अधिक लंबी और रात की अवधि सबसे कम होगी. इसे जीरो शैडो डे कहा जाता है.
सूर्य के दक्षिणायन होने का आभास होना भी इसी दिन से प्रारंभ होगा. विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी इस खगोलीय घटना को देखने में रुचि दिखाई और अपने प्रोफेसर से भी इस चीज को समझा कि आखिर इस तरह की घटना क्यों होती है, क्या वजह रहती है और कब कब लोग इसका आभास कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि वैसे तो यह रोज ही होता है लेकिन रोजाना अलग-अलग समय निकालना मुश्किल होता है. दिन में कभी ना कभी ऐसा समय जरूर आता है जब सूर्य की किरणें लंबवत होती हैं और परछाई गायब हो जाती है. 21 जून को दिन लंबा होने की वजह से यह सब आसानी से पता चल जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 21:36 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें