पिता के खिलाफ जाकर बने एक्टर, कभी किराया तक देने के नहीं थे पैसे, आज ठाठ से जीते हैं लग्जरी लाइफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विवेक दहिया काफी समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. उन्होंने ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘कवच-काली शक्तियों से’ और ‘कयामत की रात’ जैसे कई टीवी शो में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं. उन्होंने कई फेमस वेब शो में भी काम किया है. लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए एक्टर ने काफी संघर्ष किया है. फेमस शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ के बाद विवेक को काम मिलना बंद हो गया था और लंबे समय तक उन्हें खाली बैठना पड़ा था.

विवेक दहिया ने टीवी के कई शोज में बेहतरीन किरदार निभाए हैं. उन्होंने एक वीर की अरदास…वीरा में अपनी भूमिका से दिल जीतने के बाद , ये है मोहब्बतें में काम किया. दिलचस्प बात यह है कि इसमें उन्होंने एक बार फिर पुलिस वाले की भूमिका निभाने का मौका मिला. उन्होंने काम कवच…काली शक्तियों से, कयामत की रात जैसे शोज किए हैं. इसके अलावा, उन्होंने डांस रियलिटी शो, नच बलिए 8 में भी अपनी पत्नी दिव्यांका संग हिस्सा लिया और विजेता की ट्रॉफी घर ले गए. दोनों की ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस को फैंस और शो के जजों ने काफी पसंद किया था. लेकिन इसके बाद भी एक्टर को कुछ खास काम नहीं मिला था.

‘गदर 2’ बनाने में डायरेक्टर अनिल शर्मा को क्यों लगे 22 साल? हो गया खुलासा, वजह सुनकर नहीं कर पाएंगे यकीन

आसान नहीं थे स्ट्रगल के दिन
विवेक दहिया ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपने संघर्ष के बारे में बताया, ‘स्ट्रगल के दिनों में मेरे पास किराया भरने के पैसे भी नहीं थे.’ जब मैं मुंबई आया था तो मेरे अकाउंट में सिर्फ 60 हजार रुपये थे. लेकिन मेरे पापा बहुत सपोर्टिव नहीं थे और उन्होंने मुझे सिर्फ 6 महीने का ही समय दिया था. उन्हें लगता था कि एक्टिंग में करियर बनाने की सोच सिर्फ वक्त खराब करना है. पापा इस लाइन में किसी को नहीं जानते थे. उन्होंने कहा क्यों टाइम बर्बाद कर रहे हो, मैंने मुंबई जाने के बाद बहुत बच्चों को गुमराह होते हुए देखा है. 6 महीने लो, अगर काम न बने तो तुम वापस आ जाना. और मैंने भी हामी दे दी थी. वहां जाने के बाद धीरे धीरे मेरे पैसे भी खत्म होने लगे फिर सोचा कुछ पैसे उधार ले लूं और उसी वक्त मुझे मेरी पहली एक्टिंग जॉब मिल गई.”

(फोटो साभार:Instagram@vivekdahiya)

(फोटो साभार:Instagram@vivekdahiya)

जब लगा टीवी एक्टर का टैग
संघर्ष के दिनों को याद करते हुए विवेक ने कहा, ‘मैंने तकरीबन तीन साल छोटे पर्दे पर लगातार काम किया. इसके बाद मैंने अपनी पत्नी दिव्यांका के साथ एक रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा लिया. उस शो से हमें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, जो कि किसी काम नहीं आई क्योंकि इसके बाद में मुझे काफी समय तक कहीं काम नहीं मिला था. मैंने सोचा मैं बड़े पर्दे अब एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. मेरे अपने दम पर फिल्मों में काम कर सकता हूं. लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मुझ पर ‘टीवी एक्टर’ का ठप्पा लगा दिया गया है. हालांकि मैंने इतने भी टीवी शोज नहीं किए कि मुझपर टीवी एक्टर का ठप्पा लगा दिया गया. मैं जब भी ऑडिशंस देने जाता था प्रोड्यूसर्स कहते कि तुम्हारे अंदर क्षमता तो है, लेकिन तुम टीवी से हो. मुझसे कहा गया कि तीन-चार साल घर पर बैठो और ऑडिशन देते रहो.

बता दें कि इन दिनों विवेक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चल जिंदगी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में एक्टर फेमस सिंगर कुमार शानू की बेटी शैनन के साथ नजर आने वाले हैं. फिलहाल विवेक टीवी की दुनिया से दूर हैं और वह फिल्मों में ही अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं.

Tags: Divyanka Tripathi, TV Actor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें