01

नई दिल्ली: वह बॉलीवुड स्टार जिनके नाम से ही कभी फिल्में चलती थीं, उनकी काफी वक्त से कोई फिल्म हिट नहीं हुई है. कोरोना महामारी के बाद, जब लोगों को उम्मीद थी कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाएंगी, तब ‘सूर्यवंशी’ को छोड़कर कोई फिल्म सफलता के झंडे नहीं गाड़ पाई थी. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पिछली 5 फिल्में ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतु’ और ‘सेल्फी’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं. ये सभी बिग बजट फिल्में बीते 14 महीनों में रिलीज हुई हैं और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं. (फोटो साभार: Instagram@akshaykumar)
Author: Jagran Times
Post Views: 28






