इंदौर में इस दुकान का फायर और स्मोक पान मशहूर, पान की ढेरों वैरायटी भी मौजूद 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिलाष मिश्रा/इंदौर: इंदौर में इन दिनों फायर पान और स्मोक पान का प्रचलन काफी बढ़ गया है. नयापन होने के कारण लोग यहां स्मोक पान और फायर पान खाने के साथ रील बनाने के लिए पहुंच रहे हैं. करीब 60 साल पुरानी इस पान दुकान पर पहले भी लोगों की भीड़ रहती थी, लेकिन अब नई वैरायटी के पान को खाने और रील बनाने के मकसद से बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं.

इंदौर की अन्नपूर्णा पान शॉप सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है. यहां सिर्फ पान के शौकीन ही नहीं, बल्कि ऐसे युवा भी पहुंच रहे हैं, जो सोशल मीडिया के लिए रील बनाते हैं. इस दुकान में फायर और स्मोक पान के अलावा पान की इतनी सारी वैरायटी हैं, जिन्हें सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. दुकान के संचालक ने बताया कि हमारी अन्नपूर्णा पान की दुकान 1965 से है. वर्तमान में हमारे दुकान की 3 शाखाएं हैं.

ये हैं वैरायटी
दुकान संचालक ने बताया कि इंदौर की मशहूर सराफा चौपाटी पर हमारी यह ब्रांच लगभग 20 सालों से हैं. बताया कि हमारे दुकान में पान की ढेरों वैरायटी हैं. जिसमें स्मोक पान, फायर पान, चॉकलेट पान, गुंडी जूसी पान, मराई पान, स्ट्रॉबेरी पान, मैंगो पान, व्हाइट चॉकलेट पान, गोल्डन पान शामिल हैं.

पान का रेट भी जानिए
गुंडी जूसी पान भी लोगों को काफी पसंद आता है. जिसे 8 घंटे तक डीप फ्रिज किया जाता है. इसमें पांच प्रकार की चटनियों का प्रयोग किया जाता है. इसका रेट 50 रुपये है. इसके अलावा स्मोक पान का दाम 100 रुपये है. चॉकलेट पान में अंदर भी चॉकलेट और बाहर भी चॉकलेट रहता है. हमारे यहां के सबसे पॉपुलर पान स्मोक पान, फायर पान और चॉकलेट पान हैं.

वैरायटी देखकर लोग आते हैं
बताया कि बच्चों को ज्यादातर चॉकलेट पान पसंद आता है. वहीं युवाओं को फायर पान और स्मोक पान खाने के साथ-साथ रील बनाना काफी पसंद है. रोज बड़ी संख्या में लोग हमारी दुकान में पहुंचते हैं और अपनी पसंद की वैरायटी वाले पान का लुत्फ उठाते हैं. हम इतनी सारी वैरायटी के पान खुद अपनी दुकान में बनाते हैं. जल्द ही ग्राहकों को हमारी दुकान पर ड्राई फ्रूट पान भी खाने को मिलेगा. वैरायटी देखकर ही ग्राहक हमारी दुकान में आते हैं.

Tags: Indore news, Local18, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें