पड़ोस के प्लॉट का बेसमेंट खुदते ही झुक गई 5 मंजिला बिल्डिंग, 2 क्रेनों के सहारे खड़ी है इमारत

गुरुग्राम. गुरुग्राम के DLF फेज 3 इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 5 मंजिला इमारत एक और झुक गई और गिरने की कगार पर आ गई. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घर में रह रहे सभी लोगों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई. इस बिल्डिंग के साथ में एक बेसमेंट खोदी जा रही थी जिसकी वजह से ये इमारत एक तरफ झुक गई.

मामला गुरुग्राम के डीएलएफ फेस 3 के यू ब्लॉक का है जहां यू 20 लेन में बने हुए 8 नंबर प्लॉट की इमारत के साथ ये घटना हुई. इमारत तब झुकने लगी जब इस प्लॉट के साथ पड़े खाली प्लॉट में खुदाई शुरू हुई. पिछले कई दिनों से इस इमारत के साथ में खाली पड़े प्लॉट में बेसमेंट खोदने का काम चल रहा था. जब इस मामले की जानकारी जिला प्रशासन और डीटीपी विभाग को दी गई जिसके बाद इस पूरी इमारत को दो क्रेनों की मदद से सहारा दिया गया और अब ये खतरनाक इमारत अब भी क्रेनों के सहारे खड़ी हुई है.

सूत्रों की मानें तो इस इलाके में ज्यादातर इमारते 5 से 6 मंजिल की बनी हुई है जो कि पूरी तरह से गलत है. प्रशासन ने कई बार इस इलाके में लोगो को इन बिल्डिंग को तोड़ने का भी अल्टीमेटम दिया है बावजूद इसके यहां पुरानी तो पुरानी नई जो इमारतें बन रही हैं वो भी नियमों को ताक पे रख के अवैध निर्माण कर रहे हैं. अब इस पूरे मामले में सवाल ये खड़ा हो रहा है कि जब ये 5 मंजिला इमारत बन रही थी तो उस समय नगर योजनाकार के अधिकारी कहां थे.

ये इमारत जिसकी है वह एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर है और ये इमारत उन्होंने कुछ समय पहले किसी और से खरीदी थी. उनको भी नही पता था कि इस इमारत की नींव इतनी कमजोर है. ऐसे में ये पूरा मामला तब सामने आया जब साथ वाले प्लॉट की खुदाई शुरू हुई. फिलहाल ये पूरी इमारत कब तक क्रेनों के मदद से खड़ी रहेगी, ये देखने वाली बात जरूर होगी, साथ ही ये भी देखना होगा कि जिस ने बेसमेंट खुदवाई उसके ऊपर क्या कार्रवाई होती है.

Tags: Gurugram news, Haryana news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More