बड़े टूर्नामेंट से पहले हुआ बदलाव! मुंबई इंडियंस के युवा को टीम में मौका, ऑलराउंडर को बनाया गया कप्तान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के खत्म होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस के घरेलू मुकाबलों का इंतजार है. दलिप ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है और इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. नॉर्थ जोन की टीम के कप्तान मनदीप सिंह चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर ऑलराउंडर को टीम की कमान सौंपी गई है जबकि आईपीएल में छाप छोड़ने वाले युवा नेहल वढेरा को टीम में शामिल किया गया है.

क्षेत्रीय चयन समिति के संयोजक अनिरुद्ध चौधरी ने गुरुवार 22 जून को मनदीप सिंह से चोटिल होकर बाहर होने की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सीनियर बल्लेबाज मनदीप सिंह के चोट के कारण बाहर होने के बाद हरियाणा के ऑलराउंडर जयंत यादव दलीप ट्रॉफी में उत्तर क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे.

पंजाब के बल्लेबाज नेहल वढेरा को मुख्य टीम में शामिल किया गया था. नेहल ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी थी और वह स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल थे. प्रेस विज्ञप्ति में चौधरी के हवाले से कहा गया, ‘‘हमें आज सुबह पंजाब क्रिकेट संघ से सूचना मिली कि मनदीप सिंह घायल हो गए हैं और दलीप ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप आज शाम उत्तर क्षेत्र चयन समिति के सभी चयनकर्ताओं के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई और इसकी अध्यक्षता चेतन शर्मा ने की. चयनकर्ताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मनदीप सिंह की जगह नेहल वढेरा लेंगे.’’

चौधरी ने कहा, ‘‘चूंकि मनदीप सिंह टीम के कप्तान थे इसलिए समिति ने दलीप ट्रॉफी में उत्तर क्षेत्र टीम का नेतृत्व करने के लिए जयंत यादव को भी चुना.’’ क्वार्टर फाइनल में उत्तर क्षेत्र का मुकाबला 28 जून से एक जुलाई तक बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूर्व क्षेत्र से होगा।

Tags: Duleep trophy, Jayant Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें