Amethi News : किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगेगा यह कैंप,जानिए विभाग का मास्टर प्लान


 आदित्य कृष्ण/अमेठी. जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान किए जाने के लिए जनपद के चारों तहसीलों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में किसानों की किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्या के अलावा किसानों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा. जिससे किसानों को फायदा हो सके और उनकी परेशानी दूर हो सके शासन के निर्देश पर इस कैंप का आयोजन 1 सप्ताह तक लगातार किया जा रहा है. अलग-अलग विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके साथ ही जनपद स्तर पर एक अधिकारी को मॉडल भी बनाया गया है.

जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं को देखते हुए संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा जनपद में कृषि विभाग द्वारा 3 लाख 33 हजार 665 किसान पंजीकृत है. जिनमें 2 लाख 94 हजार 514 किसानों को किसान सम्मान निधि उनके खाते में भेजी जा रही है. जबकि 34 हजार किसान ऐसे हैं जिनका आधार लिंक ना होने के कारण पुणे किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा.

कैंप का आयोजन 1 सप्ताह तक किया जाएगा

इसके अलावा 30 हजार किसानों का भूलेख दर्ज नहीं है. ऐसे में उन्हें भी किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है. सभी किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाने के लिए इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसके अलावा जिन किसानों की कोई और समस्याएं हैं उनको भी इस कैंप में निस्तारित किया जाएगा. जनपद में इस कैंप का आयोजन 1 सप्ताह तक किया जाएगा, आगामी 27 जून तक कैंप में समस्याएं निस्तारित की जाएंगी.

समस्याओं का होगा समाधान

कैंप में शिकायत सुनने वाले प्रभारी अधिकारीराम कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस कैंप से किसानों को काफी फायदा होगा. जिन किसानों की किसान सम्मान निधि नहीं आ रही है यहां पर उन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा. जिन किसानों के भूलेखअपडेट नहीं है या फिर उनके खाते आधार से लिंक नहीं है. ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं को निस्तारण किया जाएगा और किसानों को इस कैंप से फायदा होगा.

Tags: Amethi news, Local18, Uttar pradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More