UP Police SI Recruitment 2023 notification vacancy online form date elgibility in hindi up si ka form kab aayega

UP Police SI Recruitment 2023: पुलिस विभाग में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक और जबरदस्त मौका आने वाला है. यह सौगात उत्तर प्रदेश राज्य में मिलने जा रही है. गौरतलब है कि यूपी में जल्द ही कांस्टेबल के 52,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांस्टेबल भर्ती के साथ ही प्रदेश में सब इंस्पेक्टर की भी बंपर भर्ती निकलेगी. जिसके माध्यम से 2469 वैकेंसी अधिसूचित की जा सकती है. इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, UPPRPB जल्द ही कॉस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा और इसके बाद आवेदन भी मंगाए जाएंगे. दोनों भर्तियों के लिए 15 जुलाई तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. वहीं परीक्षा को लेकर जानकारी है कि यह हाइब्रिड मोड में कराई जा सकती है. हांलाकि इसे लेकर अभी पुष्टि होना बाकी है.

हाइब्रिड मौड में कैसे होती है परीक्षा
बता दें कि परीक्षा में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए हाइब्रिड मोड का इस्तेमाल किया जाता है. जिसके तहत उम्मीदवारों को सवाल तो कंप्यूटर पर दिखाई देते हैं, लेकिन उसका जवाब ऑफलाइन मोड में देना होता है. फिलहाल भर्तियों को लेकर परीक्षा केंद्रों की तैयारियां की जा रही हैं.

कौन कर सकेगा आवेदन
ध्यान दें कि यूपी पुलिस एसआई भर्ती में ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. जिनकी उम्र 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाती है. पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही प्राप्त की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें-
10th Pass Government Jobs: 10वीं के बाद केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों में कैसे पा सकते हैं नौकरी ? ये है आसान तरीका
UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में 52000 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती! जानें कब से शुरू होगा आवेदन

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Job

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More