शैलेंद्र सिंह
भोपाल. प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush Controversy) के डायलॉग को लेकर उठा विवाद मनोज मुंतशिर का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है. देशभर में उनका लगातार विरोध जारी है. इसी कड़ी में भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच ने भी अब मनोज मुंतशिर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हालांकि देश भर में चल रहे विरोध के बाद मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष के डायलॉग में बदलाव भी किया है, लेकिन फिर भी फिल्म को लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी लगातार जारी है.
भगवान श्री राम के जीवन पर बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग और ग्राफिक्स फिल्म रिलीज के साथ ही विवादों में आ गए थे. भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच के पदाधिकारी चंद शेखर तिवारी ने मनोज मुंतशिर के खिलाफ मोर्चा खोला है. उनका कहना है कि प्रभु श्री राम, जो हिंदू धर्म के लोगों के आस्था का केंद्र हैं, ऐसे प्रभु श्री राम को लेकर जो आपत्तिजनक डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं बर्दाश्त के काबिल नहीं है.
संस्कृति बचाओ मंच का बड़ा बयान
संस्कृति बचाओ मंच के पदाधिकारी चंद शेखर तिवारी ने पूरे हिंदुओं से अपील की है कि वे मनोज मुंतशिर के इस फिल्म का जमकर विरोध करें. उन्होंने ऐलान किया है कि मनोज मुंतशिर जब भी मध्य प्रदेश आएंगे तो उनकी जूतों की माला पहना कर स्वागत किया जाएगा और गधे पर भी घुमाया जाएगा.
बदले गए फिल्म का डायलॉग
विवादों में आने के बाद ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं ने फिल्म के कुछ संवाद बदल दिए हैं. संशोधन के बाद यह फिल्म सेंसर बोर्ड को दिखाई गई. उसके बाद सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी किया है. गौरतलब है कि 16 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने अब तक लगभग 400 करोड़ का व्यापार कर लिया है.
.
Tags: Adipurush, Bhopal news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 12:06 IST






