आपकी मर्जी के बिना फोन का स्टोरेज भर रहा WhatsApp, परंतु इस समस्या का है एक समाधान, फूंक दीजिए ये 'मंत्र'

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जब भी आपको WhatsApp पर मीडिया फाइल मिलता है. ऐप इन्हें ऑटोमैटिकली डाउनलोड कर फोन की गैलरी में सेव कर लेता है. मीडिया विजिबिलिटी का ऑप्शन बाय डिफॉल्ट ऑन ही रहता है. अगर इसे बंद कर दिया जाए तो मिलने वाले नई मीडिया फाइल्स ऑटोमैटिकली डाउनलोड होना बंद हो जाएंगी. (Image- Canva)

फोटो और वीडियो के लिए वॉट्सऐप में ऑटो-डाउनलोड को ऑफ करने के लिए आपको पहले वॉट्सऐप ऐप को ओपन करना होगा. इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर से थ्री वर्टिकल डॉट्स पर टैप करना होगा. (Image- UnSplash) यहां आपको लास्ट में ‘Settings’ का ऑप्शन नजर आएगा. फिर आपको यहां से ‘Data and storage usage’ पर जाना होगा. यहां से आपको मीडिया ऑटो डाउनलोड का ऑप्शन दिख जाएगा. (Image- UnSplash) इसके बाद आपको तीन ऑप्शन- मोबाइल डेटा, Wi-Fi और रोमिंग के दिखाई देंगे. आप तीनों में अपनी मर्जी से ये तय कर सकते हैं कि फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट में से क्या ऑटोमैटिकली डाउनलोड होने देना चाहते हैं. (Image- UnSplash) अगर किसी भी फाइल को नहीं चाहते कि वो ऑटोमैटिकली डाउनलोड हो तो आपको सभी बॉक्स को अनचेक करना होगा. यानी नो मीडिया में रखना होगा. ऐसा करने से आपको वॉट्सऐप में मिलने वाली कोई भी फाइल ऑटोमैटिकली डाउनलोड नहीं होगी. हालांकि, वॉयस मैसेज ऑटोमैटिकली डाउनलोड हो जाएंगे. (Image- UnSplash) अब आप किसी भी मीडिया फाइल को अगर देखना चाहते हैं तो आप उसे मैनुअली डाउनलोड कर देख सकते हैं. साथ ही अगर आप चाहें तो हर चैट से Media Visibility को भी ऑफ कर सकते हैं. ताकि डाउनलोड किए गए गैरजरूरी फाइल्स गैलरी में न जाएं. (Image- UnSplash)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें