Rewa News: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले दो सगे भाई दे रहे योग का प्रशिक्षण, लोगों को बना रहे फिट  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशुतोष तिवारी/रीवा: रीवा के दो भाइयों ने योग के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में नाम कमाया है. दोनों भाई योग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं. वर्तमान में वे जिले के लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं. इनसे प्रेरित होकर शहर से लेकर गांव तक लोग योग से जुड़ रहे हैं और अपने जीवन को अनुशासन में ढाल रहे हैं.

योग के प्रति नई पीढ़ी का भी आकर्षण बढ़ रहा है. कम उम्र के कई युवाओं ने योग के क्षेत्र में बड़ा नाम स्थापित किया है. रीवा जिले के करहिया गल्ला मंडी के पास रहने वाले गीता प्रसाद पाण्डेय उर्फ लकी और उनके भाई आदर्श पाण्डेय का नाम भी इसमें शामिल है. दोनो भाई योग का प्रशिक्षण देते हैं. उनके प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं. दोनों भाइयों से योग सीखने वाले व्यक्तियों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही हैं.

इन दोनों भाइयों ने अलग-अलग योगासन में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर खुद को योग के क्षेत्र में स्थापित किया है. दोनों भाई इन दिनों जिले में योग प्रशिक्षक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. कई ऐसे कठिन आसन भी दोनों भाई करते हैं, जो सामान्य तौर पर योग करने वालों के लिए मुश्किल भरा काम होता है.

ये रिकॉर्ड अपने नाम किए
छोटे भाई आदर्श पांडेय ने कुछ महीने पहले ही वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया था. इन्होंने 1.05 मिनट तक पद्मवकासन किया था और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में 31.17 मिनट तक कर्णपीड़ासन किया था. वहीं बड़े भाई गीता प्रसाद ने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड दो घंटे पानी में जल पर्वतासन करके बनाया था. इनका नेशनल योगासन स्पोर्ट फेडरेशन में जूरी जज के रूप में भी चयन हुआ है. उन्होंने पांच साल तक राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कई अवार्ड भी जीते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 23:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें