पर्यटकों के लिए संदेश, घाटों पर इसे किया अनदेखा तो चली जायेगी जानMessage for tourists if ignored on ghats life will be lost – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/प्रयागराज : धर्मनगरी प्रयागराज में गर्मी अपने उफान पर हैं. दिन प्रतिदिन सामान्य तापमान से 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. ऐसे में लोग तपती दोपहरी में संगम घाटों पर पानी का आनंद लेने के लिए आ रहे हैं. जहां पानी के भीतर घंटो घंटो बैठकर शरीर को तरो ताजगी प्रदान कर रहे हैं. ऐसे में हमें बीते माह हुए कई हादसों को ध्यान से समझना चाहिए.

कारण है कि डेढ़ माह के अंदर 30 से अधिक लोगों की जान गंगा में गहरे पानी से समझ आने के कारण हुई है. इनमें बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग को क्रॉस करके केवल आनंद उठाने के लिए गहरे पानी में चले गए थे. यदि आप भी पर्यटक हैं गंगा स्नान के साथ पानी में रहने का शौक है तो प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का निश्चित तौर पर पालन करिए अन्यथा आपको भी अपनी जान गंवानी पड़ सकती है.

गंगा में न खेले कोई खेल
प्रयागराज स्थित प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है. यानि यह निर्धारण किया गया है कि नहाते वक्त इस बैरिकेडिंग को क्रॉस करके आगे ना जाया जाए. ऐसा करने पर आप गहरे पानी में समा सकते हैं. बावजूद युवा आनंद में इतने उत्साहित रहते हैं कि वह इसका पालन नहीं करते हैं. नतीजा उन्हें परिणाम भुगतने पड़ते हैं.

गाइडलाइन का पालन करें
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले आनंद ने बताया कि मैं प्रति सप्ताह रविवार को संगम घाट पर स्नान करने के लिए आता हूं. कई बार मैंने देखा है कि लो गंगा में फुटबॉल भी खेलने लगते हैं. ऐसे में गेंद झटक कर बैरिकेडिंग की आगे चली जाती है और कुछ इसे बाहर लाने के लिए भी प्रयासरत होते हैं. हालांकि कई बार वह सफल हो जाते हैं और कई बार दुखद स्थिति का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में जरूरी यह है कि संगम आने वाले पर्यटक प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें और कम पानी के भीतर ही लुत्फ उठाएं.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 23:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें