
सौरभ तिवारी/बिलासपुर. JEE मेंस के बाद अब एडवांस के नतीजे भी आ चुके हैं. वहीं JEE एडवांस में बिलासपुर के ध्रुव संजय जैन ने AIR 36 हासिल कर शहर और राज्य का नाम रोशन किया है. इससे पहले भी ध्रुव को JEE Mains में AIR 8 प्राप्त हुआ था और ध्रुव ने छत्तीसगढ़ में अव्वल रहकर राज्य का नाम भी रोशन किया है. वहीं ध्रुव की इस अद्भुत उपलब्धि से उनके स्कूल और कोचिंग के शिक्षक, ध्रुव के माता पिता और परिवार के लोग काफी खुश हैं.
ध्रुव बिलासपुर के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र हैं और आकाश इंस्टीट्यूट से JEE की कोचिंग कर रहे थे. ध्रुव ने बताया की वह शुरू से JEE क्रैक कर अच्छे IIT कॉलेज में पढ़ना चाहते थे. ध्रुव ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता पिता, शिक्षकों को धन्यवाद दिया है. ध्रुव ने कक्षा 10वीं से ही ठान लिया था की उन्हें JEE में जाना है और फिर उसके बाद से ही जी जान लगाकर JEE की तैयारी में जुट गए.
IIT Bombay से इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखते हैं
ध्रुव का कहना है की उन्हें शुरू से ही साइंस और मैथ्स जैसे विषयों में काफी रुचि थी. उनका उद्देश्य साफ था की उन्हें JEE क्रैक कर अच्छे कॉलेज से इंजीनियरिंग करना है. वहीं अब ध्रुव आगे IIT Bombay से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखते हैं. आपको बता दें की ध्रुव के पिताजी एक डॉक्टर हैं वहीं ध्रुव की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं.
साइंस और मैथ्स में काफी रुचि
ध्रुव ने JEE की तैयारी कर रहे अन्य छात्रों के लिए भी संदेश दिया है. ध्रुव ने कहा की JEE क्रैक करने के लिए निरंतर पढ़ाई जरूरी है. उन्होंने कहा की अपने सारे कांसेप्ट को क्लियर रखे, रेगुलर सिलेबस रिवाइज करते रहें और हार ना मानें. एग्जाम देते वक्त फ्री माइंड से पेपर दें, कोशिश करें की माइनस मार्किंग ज्यादा ना हो और इन चीजों का ध्यान रखते हुए कड़ी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई कर आप JEE nikaal सकते हैं.
.
Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, JEE Advance, Local18
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 20:48 IST






