JNVST परिणाम 2023: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट यहां करें चेक, कितनी सीटों पर किसे मिलेगा दाखिला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


JNVST Class 6 Result 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा ( Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test, JNVST) 2023 का कक्षा 6 में दाखिले के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है. नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेटवाइज जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2023 की घोषणा की है. छात्र अपने जेएनवी कक्षा 6 परिणाम 2023 की जांच परिणाम डायरेक्ट लिंक के जरिए रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके कर सकते हैं. JNVST कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित की गई थी.

JNVST Class 6 Result 2023: ऐसे करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट – cbseit.in/cbse/2023/nvsresult/Result पर जाएं.
JNV कक्षा 6 चयन परीक्षा परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
JNVST कक्षा 6 का परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा.
JNVST 2023 कक्षा 6 का परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.

कितनी सीटों पर किसे मिलेगा दाखिला
JNV कक्षा 6 की 75% सीटें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित छात्रों द्वारा भरी जाएंगी.
शेष 25% सीटें जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर भरने के लिए खुली हैं और मौजूदा आरक्षण मानदंड के अनुसार होंगी.

यदि कोई छात्र कक्षा 3 से 5 में एक दिन के लिए भी शहरी क्षेत्र में स्थित किसी स्कूल में पढ़ता है तो उसे शहरी उम्मीदवार माना जाएगा. जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश 2023 में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए कोई आरक्षण मौजूद नहीं है.

ये भी पढ़ें-
Success Story : आईआईटी से की पढ़ाई, दुनिया की नामचीन कंपनी के हैं सीईओ, 37 लाख है रोज की सैलरी

कितनी तरह के होते हैं डॉक्टर, किसको कितनी मिलती है सैलरी

Tags: Jawahar Navodaya Vidayalaya

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें