किसी एक्टर से कम नही हैं यहां के बच्चे, कला और कौशल में बच्चों को मिलता है राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार


विनय अग्निहोत्री/भोपाल. बच्चों के कौशल प्रशिक्षण का सही समय गर्मी की छुट्टियों को माना जाता है. सभी माता-पिता अपने बच्चों को समर कैंप और सह-पाठयक्रम एक्टिविटी करवाते हैं. इसी तारतम्य में हम आज आपको राजधानी भोपाल के जवाहर बाल भवन में आयोजित समर कैंप के बारे में बताएंगे.

इस समर कैंप में प्रदेशभर से बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. समर कैंप में आधुनिक अभिनय कला डिपार्टमेंट की टीचर संघरत्ना बताती हैं कि जवाहर बाल भवन में कुल 13 विभाग हैं. चित्रकला विभाग, डांस क्लब, हस्तकला विभाग, संगीत विभाग और आधुनिक कला विभाग आदि. इन सभी डिपार्टमेंट में एक हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स है.

देश के कई राज्यों से लोग यहां पढ़ने आते है
यहां पर सालाना फीस मात्र 60 रुपए है. यहां बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार एडमिशन देते हैं. एडमिशन क्राइटेरिया की बात करें तो यहां पर एडमिशन प्रोसेस बिल्कुल आसान है. आधार कार्ड और फैमिली आईडी प्रूफ के साथ यहां कोई भी बच्चा एडमिशन ले सकता है. जवाहर बाल भवन में स्पोर्ट्स, कंप्यूटर विभाग भी है. यहां मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर सहित देश के कई राज्यों से बच्चे पढ़ने और अपनी कला को बढ़ाने आते हैं. यहां 6 से 16 साल तक के बच्चे को एडमिशन दिया जाता है. महिलाओं की बात करें तो 18 साल की महिलाओं को सिलाई भी सिखाई जाती है. साल के अंत में राष्ट्रपति द्वारा बाल श्री अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 17:40 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More