मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष के रूप मे अयोजित विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल हुये सांसद
1- चायल ब्लाक परिषर में प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी सम्मेलन
2- सरसवां ब्लाक परिषर मे प्रधानों व बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक
3- कड़ा ब्लाक परिषर मे मनरेगाा श्रमिकों के साथ संवाद
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर अपने संसदीय क्षेत्र के विधानसभा चायल के ब्लाक परिषर मे मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी सम्मेलन व मझनपुर विधानसभा के सरसवां ब्लाक मे आयोजित जनप्रतिधि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ संवाद कर मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल मे केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताते हुये कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में जनता के स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों और शहरों में 12 करोड़ शौचालय बने. मोदी सरकार की जनधन योजना के तहत देशभर में 48.93 करोड़ लोगों ने अपने बैंक खाते खुलवाए। ये खाता जीरो बैलेंस के साथ शुरू होता है। पीएम मोदी की मुद्रा योजना में लोगों को बिना गारंटी के सस्ता ऋण दिया गया। इस योजना के तहत अब तक 40.82 करोड़ लोगों को 23.2 लाख करोड़ का कर्ज दिया गया। पीएम आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए 3.45 करोड़ घर बनाए गए। मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 9.59 करोड़ घरों में एलपीजी कनेक्शन की पहुंच बनी. केंद्र सरकार की जन आरोग्य योजना के तहत 4.44 करोड़ लोगों का इलाज हुआ. मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 12 करोड़ किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। मोदी सरकार की हर घर जल योजना के तहत अब तक 11.66 करोड़ परिवारों को पीने का साफ पानी मुहैया कराया जा चुका है। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुए कोविड टीकाकरण में अब तक 220.67 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार सिराथू विधानसभा के अन्तर्गत कड़ा ब्लाक परिषर मे मनरेगाा श्रमिकों के साथ संवाद करते हुये सांसद ने बताया कि यह दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजना है और इस पर पहले 10 वर्षों में 3.14 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।इस योजना ने भारत में गरीबी के स्तर को भारी मात्रा में कम कर दिया है। इसलिए, इसे विश्व विकास रिपोर्ट द्वारा ग्रामीण विकास का एक अद्भुत उदाहरण कहा जाता है इसने ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाओं को आजीविका कमाने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा हासिल करने में मदद की है। 18-30 की आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को वर्ष में 100 दिनरोजगार मिला। इसने ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाओं को आजीविका कमाने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा हासिल करने में मदद की है। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से संदीप मिश्रा, जयसिंह पटेल, गुलाब सिंह पटेल, रमेश सिंह पटेल, भूपेन्द्र सिंह पटेल, सुरेश नागा चौधरी, अजय पाण्डेय, दिनेश, पाण्डेय, भास्कर सिंह, बृजेश मिश्रा, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपास्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने दी।






