गोविंदा को देख फिल्मों में आया पूरा खानदान, बेटा-बेटी की नहीं चमकी किस्मत, नाम तक याद नहीं रख पाये फैन्स


टीना अहूजा (Tina Ahuja): गोविंदा की बेटी टीना अहूजा भी अपने पिता की तरह फिल्मों में नाम कमाना चाहती हैं. टीना ने साल 2015 में फिल्म ‘सेकेंड हैंड हसबेंड’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि ये फिल्म कब आई और कब चली गई किसी को कानों कान खबर नहीं लगी. पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद टीना ने एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया. साथ ही ड्राइविंग मी क्रेजी नाम की एक शॉर्ट फिल्म में भी टीना नजर आईं. इसके बाद 2021 में एक और म्यूजिक वीडियो करने के बाद टीना लंबे समय से गायब हैं. टीना अभी भी हीरोइन बनने के लिए तैयारी कर रही हैं. लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है. (फोटो साभार-Instagram)

यशवर्धन अहूजा (Yashvardhan Ahuja): गोविंदा के बेटे यशवर्धन अहूजा भी फिल्मों में हीरो बनने का सपना देखते हैं. इसके लिए उन्होंने लगातार तैयारी भी जारी रखी है. अब यशवर्धन भी फिल्म में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. बीते साल गोविंदा ने इसकी खुद जानकारी दी थी. यशवर्धन गणेश आचार्य के डायरेक्टोरल में बनी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं. (फोटो साभार-Instagram) कृष्णा: टीवी के दुनिया के मशहूर कॉमेडियन कृष्णा भी गोविंदा के भांजे हैं. कृष्णा ने भी पहले फिल्मों में अपनी जमीन तलाशी लेकिन उनकी बात नहीं बनी. कई फिल्मों में काम करने के बाद भी जब कृष्णा की दाल नहीं गली तो उन्होंने टीवी का रुख किया. अब भले ही कृष्णा टीवी की दुनिया के बड़े सितारे बन गए हों, लेकिन अभी भी फिल्मों में हीरो बनने का ख्वाब अधूरा ही है. (फोटो साभार-Instagram) आरती सिंह: गोविंदा की भतीजी और कृष्णा की बहन आरती सिंह भी टीवी की दुनिया की बड़ी स्टार हैं. आरती सिंह भी अपने मामा की तरह एक्टिंग की दुनिया में जरूर हैं, लेकिन फिल्मों में नाम नहीं कमा पाईं हैं. हालांकि आरती सिंह टीवी की दुनिया की बड़ी स्टार हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. आरती को इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. (फोटो साभार-Instagram) विजय आनंद: गोविंदा के भतीजे विजय आनंद भी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं. विजय आनंद ने भी गोविंदा की तरह कई फिल्मों में काम किया है. हालांकि विजय आनंद फिल्मों में बतौर हीरो नहीं बल्कि करेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर नजर आते हैं. बॉलीवुड के साथ विजय आनंद ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है. (फोटो साभार-Instagram)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More