Viral Video: कुत्ते के साथ वैन में रहती है महिला, बताई गाड़ी में रहने की मुश्किलें, जग में करती है पेशाब!


आजकल घरों को छोड़कर छोटे मकानों या ऐसी जगहों पर रहने का चलन बढ़ गया जहां किराया ना देना पड़े. इस वजह से बहुत से लोग गाड़ियों को ही अपना घर बनाने लगे हैं. आपने बीते दिनों में कई ऐसे लोगों के बारे में सुना और देखा होगा, जो बस, कार, वैन आदि को अपना घर बना लेते हैं. इन दिनों एक महिला फिर चर्चा में है जो अपने पार्टनर और कुत्ते (Woman live in van with dog) के साथ एक वैन में रहती है. उसने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो वैन में रहने की समस्याओं के बारे में बता रही है.

कोर्टनी और नेट (Courtnie & Nate) नाम के कपल का इंस्टाग्राम अकाउंट काफी पॉपुलर है. उसे 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में अकाउंट पर एक वीडियो (Woman living in van viral video) पोस्ट किया गया है जिसमें महिला ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताया है. वो इस वीडियो में अपने कुत्ते के साथ नजर आ रही है. उसने बताया कि वो पिछले 4 सालों से वैन में रह रही है, और हर दिन उसके लिए नए चैलेंज जैसा होता है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More