
नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से बाजार में तेजी बनी हुई है. इस बीच कई शेयरों में भी बढ़त देखी जा रही है. इससे निवेशकों को मुनाफा हुआ है. पिछले दिनों कई कंपनियों ने अपने आईपीओ बाजार में लॉन्च किए थे. इनमें में कुछ में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है. अगर आप इन आईपीओ में निवेश नहीं कर पाए हैं तो परेशान न हों. 3 दिन बाद एक और आईपीओ खुलने जा रहा है. इस आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.
रसोईघरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी ग्रीनशेफ अप्लायंसेज (Greenchef Appliances) ने मंगलवार को कहा कि 23 जून को खुल रहे उसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए मूल्य दायरा 82-87 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
ये भी पढ़ें: 3 देश मिलकर बना रहे हैं हाइवे, कार से जा सकेंगे बैंकॉक, रोमांचक सफर के लिए रहें तैयार
23 जून से 27 तक है निवेश का मौका
ग्रीनशेफ अप्लायंसेज का आईपीओ 23 जून को खुलकर 27 जून को बंद होगा. एंकर निवेशक 22 जून को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे. कंपनी ने बयान में कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के छोटे एवं मझोले कारोबारों के लिए स्थापित मंच एनएसई इमर्ज पर उसके शेयर सूचीबद्ध होंगे. आईपीओ में कंपनी 61.63 लाख से अधिक नए शेयर बिक्री के लिए जारी करेगी.
कहां यूज करेगी कंपनी पैसा
शेयर के लिए तय ऊपरी मूल्य सीमा पर कंपनी को इस निर्गम से 53.62 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है. निर्गम से अर्जित कोष का इस्तेमाल कंपनी नए संयंत्र एवं मशीनरी लगाने, कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने और सामान्य कामकाजी जरूरतों के लिए करेगी.
खुलेगा एक और IPO
इंजीनियरिंग कम्पोनेंट बनाने वाली अग्रणी कंपनी पेंटागन रबर का इनिशियल पब्लिक ऑफर (Pentagon Rubber IPO) 26 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा. इस आईपीओ के जरिए 16.17 करोड़ रुपये जुटाएगी. इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 30 जून तय की गई है. कंपनी के प्रमोटर्स ने इस इश्यू के लिए 65-70 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इस आईपीओ के लिए 2000 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है.
.
Tags: IPO, Share market, Stock market
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 16:24 IST






