Famous Lassi: वर्ल्ड फेमस है…भोपाल की ये लस्सी, दुबई, पाकिस्तान, श्रीलंका में भारी डिमांड

विनय अग्निहोत्री/भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल कई कारणों से चर्चे में रहती है. इस बार देश ही नहीं पूरे दुनिया में भोपाल का नाम गूंज रहा है. दरअसल यहां के इतवारा बाजार चौक में एक ऐसी लस्सी शॉप है, जो आजाद भारत के पहले से चली आ रही है. यह दुकान करीब 100 साल पुरानी है.

भोपाल की इस शॉप पर देश-विदेश से लस्सी के आर्डर आते हैं और कई अरब देशों में इस लस्सी की भारी डिमांड है. खासकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, दुबई इन सभी देशों में भोपाल से लस्सी जाती है. आप समझ सकते हैं कि भोपाल की यह लस्सी विश्व प्रसिद्ध लस्सी मानी जाती है.

दुकानदार शेख साहब ने बताया कि यह दुकान करीब 100 साल से ज्यादा पुरानी है. पहले मेरे दादाजी इसे चलाते थे, फिर मेरे पापा चलाते रहे और अब मैं इसका संचालन करता हूं. बताया कि मैं भी दादा बन चुका हूं. ऐसे में अनुमान लगा सकते हैं कि यह दुकान 100 साल से ज्यादा पुरानी हो गई है. अब तो मेरी भी उम्र करीब 70 साल है.

पुरुष और महिलाओं की अलग व्यवस्था
हमारे यहां की फालूदा लस्सी फेमस है. फालूदा में हम रबड़ी डालते हैं. यहां लस्सी और फालूदा लस्सी के अलग-अलग दाम हैं. फालूदा लस्सी हमारे यहां ₹80 में मिलती है और सिंपल लस्सी ₹50 की मिलती है. शेख साहब ने बताया कि हमारे यहां भीड़ इतनी ज्यादा है कि हमने महिलाओं के लिए फर्स्ट फ्लोर और पुरुषों के लिए ग्राउंड फ्लोर में बैठने का इंतजाम किया है. प्रतिदिन करीब एक हजार से ज्यादा लोग लस्सी पीने आते हैं और 15 से 20 स्टाफ इस शॉप में काम कर रहे हैं.

दुबई में खोलना चाहते हैं दुकान
शेख साहब बताते हैं कि मुझे दुबई से भी ऑफर आया था, लेकिन किसी कारणवश दुबई नहीं जा सका. दरअसल, मुझे दुबई में खुद का अपना पैसा लगाना था, लेकिन दुबई में लाखों का कारोबार नहीं करोड़ों का कारोबार चलता है. मुझे सरकार से सपोर्ट की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने सपोर्ट नहीं किया. मैं आज भी दुबई जाना चाहता हूं, ताकि मैं अपने हिंदुस्तान का नाम दुबई में भी रोशन कर सकूं. वैसे भी मेरी लस्सी दुबई, पाकिस्तान, श्रीलंका, अरब के कई देशों में जा रही है. यह मेरे लिए गर्व की बात है. यह मेरे दादाजी की कृपा है कि उन्होंने शॉप खोली और आज इससे मेरे देश मेरे भोपाल और मेरे परिवार का नाम रोशन हो रहा है.

Tags: Bhopal news, Food, Food 18, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More