Viral Video: आंखों पर लड़के ने चढ़वाया परमानेंट चश्मा, पब्लिक बोली- ‘नमूनों की कमी नहीं है दुनिया में’


Unique Tattoo Design: अपने शरीर पर टैटू गुदवाना किसी को बेहद पसंद होता है तो कोई इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करता है. जो लोग शरीर पर स्याही नहीं लगवाना चाहते वो तो इसे नापसंद करते हैं लेकिन टैटू के शौकीन लोगों को अजीबोगरीब डिज़ाइन गुदवाने का शौक होता है. हाल ही में इसीसे जुड़ा हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का चश्मे का डिज़ाइन बनवा रहा है.

आपने इससे पहले भी लोगों को रिंग फिंगर में अंगूठी का डिज़ाइन पैर में पायल का डिज़ाइन और किसी-किसी को तो जूते और मोज़े का भी डिज़ाइन गुदवाते हुए देखा होगा. कुछ लोग तो आइब्रो पर ही टैटू करा लेते हैं लेकिन आज जो कारनामा आप देखेंगे, वो शायद ही आपने पहले कभी देखा या सुना होगा.

आंखों पर चढ़वाया परमानेंट चश्मा
इटैलियन टैटू आर्टिस्ट जिप्सिग टैटूर ने अपने टिकटॉक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. वीडियो में एक लड़का अपने चेहरे पर चश्मे का टैटू बनवा रहा है. पहले तो टैटू आर्टिस्ट ने भी इस डिमांड पर हैरानी जताई लेकिन लड़के की ज़िद के बाद वो टैटू बनाने के लिए मान गईं. वीडियो देखकर लोग दंग है कि आखिर वो ऐसा टैटू कैसे बनवा सकता है, जबकि उसे पता है कि ये मिटेगा नहीं.

Tags: Ajab Gajab, Viral video news, Viral Video on Social Media

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More