
नई दिल्ली (Career Tips, Career In Yoga). कोरोना काल के बाद से लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सचेत हो गए हैं. इसमें भी वह प्राकृतिक चीजों व एक्सरसाइज, योग पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं (International Yoga Day). अगर आपको हेल्थ के साथ वेल्थ भी कमानी है तो योग में ही करियर बनाकर अपना भविष्य संवार सकते हैं.
21 जून को दुनियाभर में विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसका प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में रखा था. इस साल योग दिवस की थीम ‘वन वर्ल्ड वन हेल्थ’ तय की गई है. सभी स्कूल-कॉलेजों व अन्य संस्थानों में इसी थीम के हिसाब से योग कार्यक्रम होंगे. जानिए 12वीं पास करने के बाद योग के क्षेत्र में करियर कैसे बना सकते हैं (Yoga Career Options After 12th).
Yoga Day 2023: योग के क्षेत्र में करियर कैसे बना सकते हैं?
योग के क्षेत्र में प्रोफेशनल बनने के लिए इससे जुड़ा यूजी, पीजी या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं (Courses In Yoga). आप चाहें तो सोशल मीडिया या यूट्यूब वीडियो के जरिए भी योग के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं. जानिए योग में कौन से कोर्स किए जा सकते हैं-
1- बीए इन योग
2- बीएससी इन योग
3- एमए इन योग
4- एमएससी इन योग
5- यूजी डिप्लोमा इन योग
6- पीजी डिप्लोमा इन योग
7- सर्टिफिकेट कोर्स इन योग
8- योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स (TTE)
9- बीएड इन योग
कहां से करें योग की पढ़ाई?
योग का मतलब सिर्फ कुछ आसन नहीं है (What is Yoga). योग के दौरान मन-मस्तिष्क सब कुछ कंट्रोल करना आना चाहिए. योग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए इसकी थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों की जानकारी होनी चाहिए. योग में करियर बनाने के इच्छुक लोग यहां से इसकी पढ़ाई कर सकते हैं-
1- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ योग एंड नेचुरोपैथी, नई दिल्ली
2- राजर्षि टंडन ओपन विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश
3- देव संस्कृति यूनिवर्सिटी, हरिद्वार, उत्तराखंड
4- यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान
5- वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, राजस्थान
6- श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
7- बिहार योग विद्यालय
ये भी पढ़ें:
IAS टीना डाबी की छोटी बहन के पति हैं IPS, पढ़ें पूरी लव स्टोरी, जानें कहां कर रहे हैं एक साथ नौकरी
टीवी से किया किनारा, मां ने छोड़ी नौकरी, इन सवालों के जवाब देकर बिटिया बनी अफसर
.
Tags: Career Guidance, Career Tips, International Yoga Day
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 15:55 IST






