ओडिशा रेल हादसा: ‘लापता नहीं है JE आमिर खान’ , रेलवे ने भ्रामक खबरों का किया खंडन, बताया पूरा सच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भुवनेश्वर. ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना के बाद गायब कर्मचारियों की खबरों का रेलवे ने खंडन किया है. दरअसल सीबीआई जांच आदेश के बाद जेई आमिर खान के फरार होने की खबर आई थी, जिसे रेलवे ने बिल्कुल गलत बताया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा, ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बहनागा का स्टाफ कर्मचारी फरार और मिसिंग है. यह तथ्यात्मक रूप से गलत है. पूरा स्टाफ मौजूद है और पूछताछ के लिए जांच एजेंसी सीबीआई के सामने पेश हो रहा है.’

दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार ने स्पष्ट किया है कि सभी कर्मचारी सीबीआई और सीआरएस जांच का हिस्सा हैं. कोई भी कर्मचारी गायब या फरार नहीं है. इसको लेकर मीडिया में आई खबरें भ्रामक हैं.

Tags: Odisha news, Odisha Train Accident, Train accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें