Share Market Today: हरे निशान के साथ बाजार बंद, 159 अंक उछला सेसेक्स, 18,800 के पार बंद हुआ निफ्टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. शुरुआती गिरावट के बाद मंगलवार को शेयर बाजार सुधरकर बंद हुआ. आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि पीएसई, एनर्जी और इंफ्रा इंडेक्स में हल्की तेजी देखने को मिली. वहीं फार्मा शेयरों में बिकवाली रही. कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 159.40 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 63,327.70 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी (Nifty) 61.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 18816.70 के स्तर पर बंद हुआ.

मंगलवार के कारोबार Adani Enterprises, Kotak Mahindra Bank, Hero MotoCorp, Axis Bank और Adani Ports निफ्टी के टॉप लूजर रहे. वहीं HDFC Life, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Tech Mahindra और TCS निफ्टी के टॉप गेनर रहे.

ये भी पढ़ें- SEBI ने इस ब्रोकरेज फर्म पर लिए बड़ा एक्शन, नहीं जोड़ सकेगी नए ग्राहक, 2 साल के लिए लगाई रोक

सोमवार को लाल निशान के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 216.28 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 63,168.30 अंक पर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 70.55 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 18,755.45 अंक पर बंद हुआ था.

बायजू ने 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया
एडटेक कंपनी बायजू (Byju Layoff) ने अपनी रीस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया के तहत 500-1,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. छंटनी का शिकार हुए कर्मचारी अलग-अलग विभागों से संबंधित हैं. हालांकि, इस पर बायजू की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पिछले ही साल अक्टूबर में कंपनी ने लागत में कटौती की प्रक्रिया के तहत करीब 2500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का ऐलान किया था. यह काम अगले 6 महीने में चरणबद्ध तरीके से किए जाने की बात कही गई थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें