Begusarai News: डीएम ने पंचायत अनुश्रवण कोषांग का किया गठन, पंचायती राज के कार्यों में आएगी गति 



 नीरज कुमार/बेगूसराय : सरकारी कार्यालय में लगातार काम बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों की भी परेशानी बढ़ने वाली है. हालांकि बेगूसराय जिले के सरकारी कार्यालय में काम करने का माहौल नहीं है. ऐसे में सरकार की कार्य योजना धरातल पर नहीं पहुंच पा रही है. फाइलें खोजने, बैठने की जगह उपल्ब्ध न होना, कार्य करने का माहौल न मिलने के कारण कार्यालय में कार्यरत आला अधिकारियों के दिन यू हीं गंजर जा रहा है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. इसको लेकर बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा ने एक कार्य योजना तैयार की है . इसके जरिए बदलाव लाने की कोशिश की जाएगी.

बेगूसराय जिला मुख्यालय के गृह रक्षा वाहिनी कैंपस में बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा ने जिला पंचायत अनुश्रवण कोषांग बनाया है. यह कोषांग विभागों के लिए काम करेगा. डीएम रौशन कुशवाहा के मुताबिक इस कोषांग का नैतिक उद्देश्य कार्यालय में कार्य करने का माहौल बनाया जाना है. सबसे पहले पंचायती राज कार्यालय से जुड़े कार्य को किया जाएगा. आने वाले समय में कार्य का रिकॉर्ड मैनुअली भी यहां रखा जाएगा.

अधिकारी को बैठने के लिए नहीं है जगह
चेरिया बरियारपुर पंचायत के मुखिया रवीश कुमार के मुताबिक चेरिया बरियारपुर प्रखंड में पंचायती राज पदाधिकारी को बैठने के लिए अब तक कार्यालय ही नहीं है. ऐसी ही स्थिति जिले के 18 प्रखंडों की है. ऐसे में पंचायती राज विभाग पंचायत के विकास को लेकर योजनाओं का संचालन कहां बैठ करे, यह खुद अधिकारी के लिए अब तक चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. इन समस्याओं के निदान के लिए जिला मुख्यालय में पंचायती राज को कोषांग बनाया गया है. ऐसे में अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन का यह निर्णय पंचायत के विकास कार्यो को लेकर कितना कारगर साबित होगा.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More