कौशांबी…पुलिस अफसर द्वारा महिला फलोवर से छेड़खानी मामले की जांच शुरू:प्रयागराज आईजी सहित एसपी चित्रकूट व सीडीओ प्रतापगढ़ पहुचे कौशांबी, आईजी बोले-पूरे प्रकरण की करेगे गहराई से जांच, निर्धारित समय मे सौपेगे रिपोर्ट
कौशांबी। पुलिस अफसर पर महिला सेविका द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप की जांच मंगलवार की दोपहर से शुरू हो गई है। जांच दल में शामिल अफसर कौशांबी के ओसा स्थित कांशी राम गेस्ट हाउस पहुच गए है। जांच टीम की अध्यक्षता कर रहे आईजी प्रयागराज रेंज चन्द्र प्रकाश ने मीडिया से रूबरू होकर स्पष्ट किया कि वह और उनकी टीम पूरी गहराई से मामले में पक्ष विपक्ष के बयान दर्ज कर अपनी निष्कर्ष रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेरित करेगे।
आईजी चन्द्र प्रकाश ने ओसा के कांशीराम गेस्ट हाउस में पहुंचते ही सबसे पहले मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह मामले में पूरी निष्पक्षता से काम कर रिपोर्ट भेजेगे। आरोप लगाने वाली महिला के बयान से पलटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने पर वह अपनी रिपोर्ट आला अफसरों को भेजेगे। सभी प्रकार के तथ्य जांच में शामिल किए जायेगे।






