
निखिल स्वामी/ बीकानेर. बीकानेर में वैसे तो भगवान महादेव के कई मंदिर हैं. लेकिन एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो जाते है. यह राजस्थान का एक मात्र मंदिर है जहां एक परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग है. हम बात कर रहे बीकानेर के हनुमान हत्था स्थित बारह महादेव मंदिर की. इस मंदिर में इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए दूर दूर से लोग आते है और सोमवार को यहां दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रहती है. यह दुनिया का दूसरा ऐसा मंदिर है जहां 12 ज्योतिर्लिंग है जबकि एक ओर कोलकाता में बना हुआ है.
राजा ने बनवाया था यह मंदिर
मंदिर के पुजारी सन्नी शर्मा ने बताया कि यह बारह महादेव मंदिर 150 साल से अधिक पुराना मंदिर है.यह मंदिर बीकानेर के महाराजा डूंगरसिंह ने बनवाया था.इस मंदिर की विशेषता यह है कि इस मंदिर में एक ही स्थान पर बारह शिवलिंग बने हैं और साथ में बारह मंदिर भी बने हैं, जहां पार्वती और गणेश विराजमान हैं. यहां बारह ज्योतिर्लिंग एक लाइन में बने हुए है. इन बारह ज्योतिर्लिंग के आगे नंदी और सामने गणेश और पार्वती विराजमान है.शर्मा ने बताया कि इस मंदिर को लेकरमान्यता है कि इस मंदिर में पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है. महादेव का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहती है.
संतान प्राप्ति की कामना होती है पूरी
वे बताते है कि इस मंदिर में युवतियों विशेष शिव पूजन की करती हैं और बारह ज्योर्तिलिंग की पूजा कर सुयोग्य वर की कामना करती हैं.यहां भक्त मंत्रोच्चार करते हैं, बिल्व पत्र चढ़ाते हैं और दूध-जल से अभिषेक करते हैं.ऐसी भी मान्यता है कि बारह ज्योर्तिलिंग की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है. लोग अपने जीवन में खुशहाली और सुख की कामना के लिए यहां आते हैं.
बारह महादेव के बारह ज्योतिर्लिंगों की बारह मन्नतें
1. सोमनाथ-धन दौलत प्राप्ति के लिए.
2. मल्लिकार्जुन-नौकरी, नए सपने पूरा करने के लिए.
3. महाकाल-विवाह का वरदान.
4. ओंकारेश्वर-कष्टों से छुटकारा पाने के लिए.
5. बैधनाथ-लम्बी उम्र के लिए.
6. भीमशंकर-सोहरत पाने के लिए.
7. रामेश्वरम-कामयाबी पाने के लिए.
8. नागेश्वर-आत्मा की शांति के लिए.
9. विश्वनाथ-सबसे श्रेष्ठ और शिव उपासना का सबसे बड़ा ज्योतिर्लिंग.
10. केदारनाथ-विद्या का वरदान पाने के लिए.
11. त्र्यम्बंकेश्वर-संतान प्राप्ति के लिए.
12. घ्रुश्नेश्वर-शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए.
.
Tags: Hindi news, Local18, Religion 18
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 15:55 IST






