Sarkari Naukri 2023 : दिल्ली एम्स में निकली सरकारी पदों पर भर्ती, मिलेगी 56000 तक सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Sarkari Naukri 2023 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट/डेमोन्स्ट्रेटर के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2023 है. नोटिफिकेशन के अनुसार, एम्स दिल्ली में रेजिडेंट/डेमोन्स्ट्रेटर के पद पर कुल 528 वैकेंसी है.

रेजिडेंट/डेमोन्स्ट्रेटर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी टेस्ट के जरिए किया जाएगा. सीबीटी टेस्ट का आयोजन 15 जुलाई 2023 को किया जाना है.

एम्स दिल्ली सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2023 : महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू-14 जून
आवेदन की अंतिम तिथि-28 जून
सीबीटी एग्जाम-15 जुलाई
सीबीटी एग्जाम रिजल्ट-21 जुलाई 2023

एम्स दिल्ली सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2023 : वैकेंसी डिटेल

अनारक्षित-181
EWS- 26
ओबीसी-158
एससी-113
एसटी-50

एम्स दिल्ली सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2023 : उम्र

सीनियर रेजिडेंट पद के लिए अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए.अधिकतम उम्र सीमा में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी. वहीं जनरल कैटेगरी के दिव्यांग को 10 साल, ओबीसी को 13 और एससी/एसटी दिव्यांग को 15 साल की छूट मिलेगी.

एम्स दिल्ली सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2023 : कितनी मिलेगी सैलरी

मेडिकल कैंडिडेट- 18,750+6600 (Grade Pay)+NPA+अन्य अलाउंस
नॉन मेडिकल – .56100/ रुपये
सीनियर डेमोन्स्ट्रेटर- 12090 + 4200 (Grade Pay)+NPA+अन्य अलाउंस

ये भी पढ़ें-
School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में खुले 6वीं से 12वीं तक के स्कूल, प्राइमरी के बच्चों को करना होगा इंतजार 
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी मुबंई में कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं वी. चिदविलास, जेईई-एडवांस्ड में किया है टॉप

टॉप वीडियो

Tags: Government jobs, Jobs in india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें