गर्मी और लू से मौतों पर एक्‍शन में केंद्र सरकार, इन 6 प्रभावित राज्‍यों के लिए भेजी गई एक्‍सपर्ट टीम

नई दिल्‍ली. देश के कई राज्यों में तेज गर्मी और लू से होने वाली मौतों को लेकर केंद्र सरकार एक्शन में आ गयी है. मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उच्च स्तरीय बैठक की जिसमे हीटवेब प्रभावित राज्यों में केंद्रीय टीमें भेजने का फैसला किया. इसके अलावा केंद्र ने इन राज्यों को हर तरह से भदद का भरोसा भी दिया. केंद्र सरकार हीटवेब प्रभावित राज्यों के संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बुधवार को अलग से एक बड़ी बैठक करने जा रही है. मंगलवार को मौसम विभाग (IMD), डिजास्टर मैनेजमेंट और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों की  मदद के लिए कई फैसले किए.

हीटवेब की सबसे ज्यादा खबरें ओडिशा, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, तेलंगाना, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों से आ रही है. इन राज्यों के मंत्रियों और डिजास्‍टर मैनेजमेंट के अधिकारियों के साथ बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की उच्च स्तरीय बैठक होगी जिससे कि हीटवेब को लेकर ठीक तरीके से एक्शन लिया जा सके और हीटस्ट्रोक से किसी की मौत ना हो.

Tags: Bihar weather, Health Minister, Weather Update

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More