Bihar: BJP नेता को गोली मारकर हत्या, फायरिंग की आवाज सुन निकले घरवाले, सामने पड़ी थी लाश 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


छपरा. बिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना छपरा जिला की है. जिले में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव में मंगलवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान भाजपा कार्य समिति के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर के रूप में हुई. बताया जाता है कि वह घर के निकट दालान में सोए थे. सोए अवस्था में ही रात लगभग दो बजे अपराधियों ने उनके सिर में चार गोलियां मार दीं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जगे तब तक अपराधी फरार हो गये. जब उनकी पत्नी दलान पहुंची तब पति को खून से लथपथ मृत अवस्था में बिस्तर पर देखा. सिर में चार गोलियां लगने की बात बताई जा रही है. घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है. कुछ लोगों ने बताया कि देर रात बाइक पर सवार दो लोग मृतक के घर की ओर गए थे. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि जमीी विवाद में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है.

इस बारे में पूछने पर मृतक के पुत्र ने कुछ भी नहीं बताया लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज कुमार ठाकुर इलाके में शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे और किसी से कोई विवाद नहीं था. बाइक पर सवार अपराधियों ने मनोज ठाकुर के सिर में चार गोलियां मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. गांव के चौकीदार अजय कुमार राय ने बताया कि देर रात गांव में गोली चलने की सूचना मिली, जिसके बाद सहाजितपुर थाना की गश्ती गाड़ी गांव में पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गई. इस बारे में एसपी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन एसपी से संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है.

Tags: Bihar News, Chapra news, Crime News, Murder, Saran News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें