बालासोर जैसी घटना की साजिश! ड्राइवर ने बचा ली 120 KM की रफ्तार वाली महाकौशल एक्सप्रेस, पूरा ट्रैक था अनलॉक

Reporter: Prateek Bajpai

सतना. मध्य प्रदेश के सतना में बड़ी रेल दुर्घटना (Rail Accident Conspiracy) को अंजाम देने की साजिश रची गई. मामला मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग (Mumbai Howrah Railway Track) के उचेहरा के नजदीक पिपरीकला से कुंदहरी के बीच का है. यहां से महाकौशल एक्सप्रेस (Mahakaushal Express) गुजरने से पहले 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक कर बदमाशों ने पटरियों से 158 चाबियां निकाल दी थी. फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

अभी ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रैन हादसे की जांच भी पूरी नहीं हो पाई थी कि मध्य प्रदेश के सतना जिले से गुजरने वाले मुंबई-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सतना-उचेहरा स्टेशन के बीच करीब 1 किलोमीटर तक पटरियों के स्लीपर से चाबियां निकाल पटरियों से छेड़छाड़ की गई.

लोको पायलट ने ऐसे बचाई पैसेंजर्स की जान
अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक की पटरियों में गड़बड़ी की थी. इस दौरान अगर तेज रफ्तार ट्रैन गुजरती तो निश्चित तौर पर बड़ा ट्रैन हादसा हो सकता था. हावड़ा-मुंबई रेल ट्रैक बहुत बिजी होने के कारण इस ट्रैक पर दिन रात मेल और सुपर फास्ट ट्रेनों की आवाजाही होती रहती है. घटना 18 जून 2023 की रात 11 बजे की है. जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस के ड्राइवर के इंजन से कुछ साइकिल टकराई.

ये भी पढ़ें: MP News:  बीना- गुना रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा, कोयले से भरी मालगाड़ी के 6 डिब्बों में लगी आग 

फिर लोको पायलट ने ट्रैन रोक कर जांच की. तब जाकर इस साजिश या चोरी का खुलासा हुआ कि उचेहरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से लगभग 150 से ज्यादा चाबियां पटरियों से गायब थी. फिर लोको पायलट ने उचेहरा स्टेशन मास्टर को मामले की सूचना दी. टीम ने मौके पर जाकर देखा गया तो लगभग 1 किलोमीटर लंबी ट्रैक की चाबियां निकली हुई थी. आस-पास तलाश करने पर एक बोरी में चाबियां भरी पड़ी मिली. मौके पर 2 साइकिल और हतौड़ा भी मिला. इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उचेहरा थाने में मामला दर्ज कराया गया.

Tags: Indian Railways, Mp news, Odisha Train Accident, Satna news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More