
शशिकांत ओझा/ पलामू. जिले में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार की संकल्प योजना के तहत पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में संकल्प योजना के अंतर्गत वर्कशॉप ऑन स्किल अवेयरनेस मॉनलाइजेशन कैंप लगाया जा रहा है. इस कैंप में विभिन्न प्रखंडों में कैंप लगाकर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही श्रम नियोजन में निबंधन कराया जा रहा है. सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है.
जिले में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं को मिल रहा प्रशिक्षण
पलामू जिले में राज्य सरकार की ओर से मेगा और सक्षम योजना के तहत कई प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे है. इस प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं को टेक्निकल, डाटा एंट्री, सिलाई, रिटेल सेलर एसोसिएट समर कई तरह के ट्रेड के प्रशिक्षण दिलाए जा रहे है. पलामू जिले में कुल 11 स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे है. जहां प्रशिक्षण देने हेतु युवाओं को जागरूक किया जा रहा है. इसके लिए मॉबलाइजेशन कैंप लगाया जा रहा है.
श्रम अधीक्षक इतवारी महतो ने न्यूज 18 को बताया की झारखंड कौशल विकास मिशन के तहत संकल्प योजना अंतर्गत जिले भर में मॉबलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया है. जिसमे विभाग द्वारा अलग-अलग प्रखंड में कैंप लगाया जा रहा है. जहां जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोडऩे के लिए जागरूक किया जा रहा है. इस कैंप में कक्षा 5 वीं से पास सभी बेरोजगार युवक-युवतियों का निबंधन भी कराया जा रहा है. इसके लिए एजुकेशन सर्टिफिकेट और आधार कार्ड लेकर बेरोजगार युवक युवती कैंप में पहुंच कर इस योजना का लाभ ले रहे है. यह कैंप 14 जून से शुरू है 5 जुलाई तक लगाया जाएगा. अब तक योजनाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 15,975 है. जिसमे से प्रशिक्षण लेकर सर्टिफिकेट प्राप्त 8758 लोग शामिल हंै. वहीं 3621 लोग इस योजना से लाभान्वित हो चुके है.
.
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 21:13 IST






