तेलंगाना की बड़ी उपलब्धि, सीएम KCR बोले- धान उत्‍पादन में बना नंबर 1 राज्‍य


हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM KCR) ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से प्रदेश अब धान उत्पादन में शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहा है. रंगा रेड्डी जिले के महेश्वरम मंडल के थुम्मलूर गांव में हरितोत्सव आयोजन के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तेलंगाना, धान उत्पादन में देश में 17वें स्थान पर था. इंजीनियरिंग के चमत्कार के रूप में कालेश्वरम परियोजना के निर्माण के साथ, तेलंगाना देश का सर्वाधिक धान उत्पादक राज्य बन गया है.

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि यह परियोजना जनता के लिए वरदान साबित हुई है और इसने बड़े पैमाने पर कृषि क्षेत्र की मदद की है. मैंने मुख्य सचिव को इस वर्ष फलदार पौधों के नि:शुल्क वितरण के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट देने कहा है. यह कार्य जल्द शुरू हो जाएगा. उन्‍होंने बताया कि कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना गोदावरी बेसिन पर बनी है और कृष्णा नदी के विपरीत गोदावरी में कोई अंतर्राज्यीय जल विवाद नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना हर क्षेत्र में और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में पहले स्थान पर है.

तेलंगाना की कई उपलब्धियों की दी जानकारी, कहा- यह सामूहिक सफलता
तेलंगाना की विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरित क्षेत्र में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल के पहले सप्ताह में वन विभाग के साथ समीक्षा की थी. बंजर भूमि, पानी की कमी की जानकारी ली. तब परिस्थितियाँ बहत कठिन थी. अब तेलंगाना में जहां भी देखें, सड़कों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आरक्षित वन क्षेत्र भी बढ़े हैं. वन अधिकारियों ने इस दिशा में मेहनत की है. हम तेलंगाना में 276 करोड़ पौधे लगा चुके हैं. यह हमारी सामूहिक सफलता है. केसीआर ने कहा कि मैं मेट्रो को महेश्वरम तक लाने के लिए पुरजोर प्रयास करूंगा.

Tags: CM KCR, Telangana, Telangana News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More