
ओम प्रयास/हरिद्वार. हरिद्वार एक तीर्थ स्थान है जहां पर साल भर में करोड़ों की संख्या में लोग गंगा स्नान करने, मंदिरों में पूजा-पाठ करने और घूमने के लिए आते हैं. गर्मियों के सीजन में हरिद्वार के सभी होटल, धर्मशालाएं और सभी घाट श्रद्धालुओं, पर्यटकों से भर जाते हैं. अन्य प्रदेशों से लोग यहां पर छुट्टियों का आनंद लेने आते हैं. ऐसे में हरिद्वार के कुछ घाट ऐसे भी हैं जहां स्नान करके एक अलग ही एहसास होता है. हरिद्वार में स्थित कुछ घाटों का धार्मिक महत्व है तो वहीं कुछ घाटों पर लोग काफी आनंद के साथ स्नान करते हैं.
उत्तरी हरिद्वार में स्थित कुछ घाट ऐसे हैं जहां पर आजकल बाहर से आने वाले लोग खूब मजा ले रहे हैं. बाहरी राज्यों से स्नान करने आए लोगों का कहना है कि उन्हें स्नान करके गोवा जैसा आनंद आ रहा है. उत्तरी हरिद्वार में स्थित यह घाट गंगा किनारे है. उत्तरी हरिद्वार में स्थित चित्रकूट घाट और अग्रसेन घाटों पर स्नान करने आए कुछ लोगों से हमने बातचीत की. हरियाणा से आए युवकों का कहना है कि यहां स्नान करके उन्हें गोवा जैसा आनंद आ रहा है. वह अपने दोस्तो के साथ हरिद्वार घूमने आए थे लेकिन स्नान करने के बाद उन्हें गोवा जैसा आनंद मिला. वही पंजाब से आई कुछ महिलाओं ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे लेकिन उन्हें यहां स्नान करके काफी अच्छा लगा. इस घाट पर ज्यादा भीड़ नहीं है लेकिन उन्हें यहां स्नान करके गोवा जैसा आनंद आ रहा है.
हरिद्वार में अलग मज़ा
हरियाणा से आए युवकों का कहना है कि वह हरिद्वार में घूमने के लिए आए थे और यहां स्नान करके उन्हें बहुत मजा है. हरियाणा से आए सूरज का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आए थे और यहां पर स्नान करके उन्हें काफी अच्छा लगा. सूरज का कहना है कि यहां स्नान करके उन्हें गोवा के जैसा आनंद आया. वही हरियाणा से आए दूसरे युवक जोरा का कहना है कि उन्हें यहां पर स्नान करके ऐसा लग रहा है कि जैसे गोवा के बीच पर हो. उन्हें भी यहां पर गोवा जैसा आनंद लिया. हरियाणा से हरिद्वार आए सत्तू मल का कहना है कि हरिद्वार आकर बहुत अच्छा लग रहा है. उन्हें स्नान करके ऐसा लग रहा है कि जैसे जन्नत में आ गए हो और यहां से उनका जाने का मन नहीं हो रहा है.
कई राज्यों से आ रहे लोग
कैथल हरियाणा से आई महिला सरिता ने बात करते हुए कहा कि वह अपने पूरे परिवार के साथ बच्चों को लेकर हरिद्वार आई थी. उन्होंने परिवार के साथ यहां घाट पर स्नान किया. यहां स्नान करके उन्हें गोवा जैसा आनंद आया और बच्चों ने छुट्टियों का आनंद भी ले लिया. वहीं दूसरी महिला सुमन बताती है कि बच्चों की छुट्टियों में वह परिवार के साथ हरिद्वार में स्नान करने आए थे. यहां घाट पर स्नान करके उन्हें काफी अच्छा लगा. बच्चों ने काफी आनंद के साथ स्नान किया.
.
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 16:28 IST






