
संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. बिहार के छपरा की एक लड़की ने फेसबुक पर लड़का बन कर हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली एक लड़की पर डोरे डाले (पटाया). बाद में दोनों भाग कर यूपी के कानपुर में मिले. एक-दूसरे को पसंद करने के बाद दोनों ने मुंबई में जाकर एक मंदिर में शादी रचा ली. बाद में, गुरुग्राम की लड़की को जब पता चला कि जिसे उसने जीवनसाथी बनाया है, वो दरअसल लड़का नहीं, बल्कि लड़की है. एक-दूसरे से शादी रचाने वाली दोनों लड़कियां नाबालिग हैं. मामले का खुलासा तब हुआ, जब छपरा के एकमा थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की के पिता ने थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
बताया जा रहा है कि, छपरा की रहने वाली लड़की फेसबुक पर लड़के के नाम से प्रोफाइल चलाती थी. वो यहां गुरुग्राम की एक लड़की से चैटिंग करने लगी. करीब तीन माह तक दोनों ने बातचीत की. फेसबुक पर ही उनमें प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने शादी कर एक होने का फैसला लिया. इसके बाद छपरा की लड़की बीते दो जून को घर छोड़ कर भाग गई. गुरुग्राम वाली लड़की ने भी अपना घर छोड़ दिया. यह दोनों लड़कियां कानपुर में मिलीं जहां से मुंबई जाकर उन्होंने मंदिर में शादी कर ली.
शादी के बाद छपरा वाली लड़की ने मुंबई में 15 दिन तक एक प्राइवेट कंपनी में काम भी किया. सुहागरात के दिन गुरुग्राम वाली लड़की को समझ में आया कि जिससे उसने शादी की है, वो असलियत में लड़का नहीं, लड़की है. इसके बाद 14 जून को यह दोनों छपरा पहुंची.
पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद दोनों को परिजनों को सौंपा
गुरुग्राम की लड़की ने अपनी मांग में सुहाग का सिंदूर लगाया है. वो मूल रूप से बिहार के ही गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. यहां से परिवारवाले दोनों को थाना लेकर पहुंचे. दोनों ने पुलिस के सामने अपनी बात रखी. पूछताछ में पता चला कि गुरुग्राम की लड़की ने नौकरी का झांसा देकर छपरा की लड़की को बुलाया था. जिसके बाद से छपरा की लड़की का नंबर बंद आने लगा.
छपरा की लड़की का रहन-सहन और पहनावा लड़के के जैसा है. थाना अध्यक्ष रत्नेश वर्मा ने बताया कि गुरुग्राम की लड़की मांग में सिंदूर भरी थी जबकि एकमा की लड़की पैंट-शर्ट में थी. पुलिस ने धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है.
.
Tags: Bihar crime news, Bihar News in hindi, Chhapra News, Local18, Saran News
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 14:18 IST






