Job Alert : राजस्थान में मेडिकल विभाग में निकली जॉब, इस तारीख तक करें आवेदन, जानिए डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कालूराम जाट/ दौसा. राजस्थान में मेडिकल विभाग में 241 पदों की भर्ती निकली है. उम्मीदवार युवा 21 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं. राजस्थान के मेडिकल विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान में मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने ईसीजी टेक्निशियन के 241 पदों पर लंबे समय बाद भर्ती निकाली है. इसके तहत प्रदेश भर में 241 पदों पर ईसीजी टेक्नीशियन की भर्ती की जाएगी. 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर 21 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म अप्लाई कर सकते हैं

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार गणित और विज्ञान विषय से 12 वीं पास होना चाहिए.
  • उम्मीदवार का राजस्थान पैरामेडिकल काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.
  • उम्मीदवार को हिंदी और राजस्थानी, संस्कृत, लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए.
  • उम्मीदवार के पास ईसीजी में डिप्लोमा डिग्री होना चाहिए.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी उम्मीदवार को ₹500 फार्म शुल्क देना होगा.
  • ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार को₹350 फार्म शुल्क देना होगा.
  • दिव्यांग एससी – एसटी और वे उम्मीदवार जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है उनको ₹250 फार्म शुल्क देना होगा.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार कैंडिडेट भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान स्वास्थ्य परिवार कल्याण संस्थान की मुख्य वेबसाइटSIHFWRAJASTHAN.COMपर जाकर ऑनलाइन फार्म अप्लाई कर सकते हैं.

सैलरी

भर्ती प्रक्रिया में सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट उम्मीदवार को हर महीने पर मेट्रिक लेवल 8 के आधार पर ₹32300 से लेकर ₹85500 तक सैलरी दी जाएगी.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें