
जितेंद्र झा/लखीसराय. यदि आप बिहार पुलिस की वर्दी पहनना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए. केंद्रीय चयन परिषद में सिपाही भर्ती को लेकर 21,391 पदों पर भर्ती के लिए 20 जून, 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सिपाही भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा, लेकिन जो मेधा सूची बनेगी उसका आधार शारीरिक परीक्षा है. फिजिकल एग्जाम में क्या-क्या करना होगा और किन बातों का ख्याल रखना होगा, शारीरिक शिक्षक गगन कुमार अभ्यर्थियों और आपको यह बताएंगे.
फिजिकल टीचर गगन कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता साबित करने के लिए बुलाया जाता है. अभ्यर्थी csbc.bihar.nic.in वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकेंगे.
उन्होंने बताया कि शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बुलाए गए छात्रों को दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद में मानक के अनुरूप प्रदर्शन करना पड़ता है. सभी वर्गों के पुरुषों को छह मिनट के अंदर दौड़ पूरी करनी होगी. इसके लिए अंक निर्धारित किए गए हैं. पांच मिनट से कम में दौड़ पूरी करने पर 50 अंक, 5 मिनट 20 सेकंड में 40 अंक और 5 मिनट 20 सेकंड से 5 मिनट 40 सेकेंड के अंदर दौड़ पूरी करने पर 30 अंक दिया जाएगा. वहीं, ऊंची कूद में पुरुषों को कम से कम चार फीट की कूद लगानी होगी. पांच फीट ऊंचाई तक कूद लगाने पर 25 अंक दिए जाएंगे.
महिलाओं को भी देना होगा शारीरिक दक्षता परीक्षा
गगन कुमार ने बताया कि महिलाओं को पांच मिनट में एक किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी. चार मिनट से कम में दौड़ पूरी करने पर 50 अंक दिया जाएगा. महिलाओं को न्यूनतम तीन फीट की कूद लगाने पर 25 अंक दिये जाएंगे.
शारीरिक परीक्षा की तैयारी करने वाले ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि वो इस परीक्षा के लिए पूरी मेहनत से तैयारी कर रही हैं. शारीरिक परीक्षा ही मेधा सूची का आधार है, इसलिए और ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी आरजू का ने बताया कि पिछले एक वर्ष से बिहार पुलिस के लिए दौड़ की तैयारी कर रही हैं. वो चार मिनट में 1,000 मीटर दौड़ लगा लेती हैं. इस बार वो बिहार पुलिस की वर्दी हर हाल में हासिल कर के ही रहेंगी.
.
Tags: Bihar police, Constable recruitment, Local18, Naukri
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 13:46 IST






